विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Mar 25, 2019

भाजपा में शामिल होने से पहले ही राजद ने झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को पार्टी से निकाला

लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद ने अपने झारखंड इकाई की अध्यक्ष को पार्सी से निकाल दिया है.

Read Time: 3 mins
भाजपा में शामिल होने से पहले ही राजद ने झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को पार्टी से निकाला
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद ने अपने झारखंड इकाई की अध्यक्ष को पार्सी से निकाल दिया है. ऐसी खबरें थीं कि राजद की झारखंड इकाई की अध्यक्ष अनपूर्णा देवी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो सकती हैं, उससे पहले ही राजद ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. 

माना जा रहा है कि अब राजद से निकाले जाने के बाद अनपूर्णा देवी भाजपा में शामिल होंगी और बीजेपी उन्हें कोडरमा से उम्मीदवार बना सकती है. बता दें कि कोडरमा लोकसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा अब भी पेंडिंग है. आजकल में अनुपूर्णा देवी औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो जाएंगी. इधर राजद ने अनुपूर्णा देवी को बाहर कर गौतम सवार को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. 

इससे पहले कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (झाविमो-पी) ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में गठबंधन की घोषणा की. हालांकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने केवल एक सीट मिलने पर इस गठबंधन का बहिष्कार किया है. झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार और झाविमो-पी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित थे. मगर राजद का कोई भी नहीं था. 

सीट बंटवारे को लेकर राजद की नाखुशी के बारे में पूछे जाने पर अजय कुमार ने कहा कि राजद को पलामू सीट दी गई है. उन्होंने कहा, "राजद को गठबंधन का हिस्सा बनाने के लिए बातचीत चल रही है."

बिहार में 40 सीटें, 7 चरणों में मतदान
11 अप्रैल: जमुई औरंगाबाद, गया, नवादा,
18 अप्रैल: बांका, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर
23 अप्रैल: खगड़िया, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा,
29 अप्रैल: दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर
6 मई: मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारन, हाजीपुर, सीतामढ़ी,
12 मई: पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, , शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज, वाल्मीकिनगर
19 मई: नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद

झारखंड में 14 सीटें, 4 चरणों में मतदान
29 अप्रैल: चतरा, लोहारदगा, पलामू
6 मई: कोडरमा, रांची, खूंटी, हजारीबाग
12 मई: गिरीडीह, धनबाद, जमशेदपुर, सिंहभूम
19 मई: राजमहल, दुमका, गोड्डा

Video: सपा-बसपा गठजोड़ से कांग्रेस बाहर क्यों?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
भाजपा में शामिल होने से पहले ही राजद ने झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को पार्टी से निकाला
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
Next Article
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;