विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2019

प्रियंका गांधी के पहनावे को लेकर BJP सांसद का विवादित बयान, 'दिल्ली में जींस-टॉप, लेकिन क्षेत्र में आते ही...' देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश के बस्ती से BJP सांसद हरीश द्विवेदी (Harish Dwivedi) ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पहनावे को लेकर विवादित बयान दिया है.

प्रियंका गांधी के पहनावे को लेकर BJP सांसद का विवादित बयान, 'दिल्ली में जींस-टॉप, लेकिन क्षेत्र में आते ही...' देखें VIDEO
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को हाल ही में कांग्रेस महासचिव बनाया गया है.
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) से पहले प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के सक्रिय राजनीति में आने के बाद से कांग्रेस के अंदर जबरदस्त उत्साह है. वहीं, विपक्षी पार्टी की ओर से बयानबाजी का सिलसिला भी लगातार जारी है. अब BJP सांसद ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) के पहनावे को लेकर विवादित बयान दिया है. उत्तर प्रदेश के बस्ती से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद हरीश द्विवेदी (Harish Dwivedi) ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पहनावे को लेकर कहा कि जब वह दिल्ली में रहती हैं तब जींस और टॉप में रहती हैं. वहीं, जब अपने क्षेत्र में आती हैं तो साड़ी और सिंदुर लगाकर आती हैं.' इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि 'राहुल फेल हैं तो प्रियंका भी फेल हैं. BJP सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें: 'खूबसूरत चेहरों के दम पर वोट नहीं जीते जा सकते': प्रियंका गांधी की एंट्री पर नीतीश के मंत्री का बयान

 

VIDEO: देखें क्या कहा बीजेपी विधायक ने....

 

 

इससे पहले बिहार की नीतीश सरकार के मंत्री विनोद नारायण झा ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर कहा था, 'खूबसूरत चेहरों के दम पर वोट नहीं जीते जा सकते... इससे भी बढ़कर तथ्य यह है कि वह रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं, जिनपर भूमि घोटाले और भ्रष्टाचार के कई मामलों में शामिल होने का आरोप है. वह बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन उसके अलावा उनकी कोई राजनैतिक उपलब्धि नहीं है.'

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों कांग्रेस की अपनी पहली मीटिंग में भाई राहुल से दूर बैठी नजर आईं प्रियंका गांधी?

वहीं, इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने से उत्तर प्रदेश में भाजपा को 'लाभ' होगा. उन्होंने दावा किया कि इस कदम का उद्देश्य वोटों के बंटवारे से 'सपा-बसपा गठबंधन को चुनौती देना है.' सुशील मोदी ने कटाक्ष किया कि उनकी नियुक्ति से उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के घोटाले 'केंद्र-बिंदु' पर आ जाएंगे, जिससे NDA का फायदा होगा.  

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार को यूपी से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे : प्रियंका गांधी

बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है. कांग्रेस को उम्मीद है कि प्रियंका यूपी की राजनीति में कांग्रेस के लिए नई जान फूकेंगी. पार्टी ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है. गौरतलब है कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) जब पदभार ग्रहण करने पार्टी मुख्यालय पहुंची थीं तो बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां जमा हुए थे और 'प्रियंका गांधी जिंदाबाद', प्रियंका नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है', प्रियंका गांधी आई है, नयी रोशनी लाई है' के नारे लगाने लगाए थे.

VIDEO: प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर बिहार के मंत्री के विवादित बोल​

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
प्रियंका गांधी के पहनावे को लेकर BJP सांसद का विवादित बयान, 'दिल्ली में जींस-टॉप, लेकिन क्षेत्र में आते ही...' देखें VIDEO
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
Next Article
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com