विज्ञापन
This Article is From May 04, 2019

किसान का 40 हजार का कर्ज एक लाख हो गया, धन्नासेठों का लाखों करोड़ चुटकी में माफ : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के बरोखार खुर्द गांव के किसान ज्ञान सिंह को बैंक द्वारा कर्ज की वसूली के लिए दिए गए नोटिस को लेकर सरकार पर साधा निशाना

किसान का 40 हजार का कर्ज एक लाख हो गया, धन्नासेठों का लाखों करोड़ चुटकी में माफ : प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके एनडीए सरकार और यूपी सरकार पर निशाना साधा है.
नई दिल्ली:

कांग्रेस की महासचिव और लोकसभा चुनाव में पार्टी का स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने यूपी के किसानों की दशा को लेकर बीजेपी की राज्य सरकार और केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने किसानों से कर्ज पर लिए जा रहे ब्याज और उद्योगपतियों का कर्जा माफ किए जाने पर सरकार पर हमला किया है. उन्होंने कहा है कि यह अन्याय खत्म करने के लिए अब होगा 'न्याय.'  

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के बरोखार खुर्द गांव के किसान ज्ञान सिंह को बैंक द्वारा कर्ज की वसूली के लिए दिए गए नोटिस की फोटो जोड़कर एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने कहा है कि यह अन्याय और किसानों की पीड़ा देखिए. 40 हजार का कर्ज, ब्याज लगते-लगते एक लाख हो गया. देश के धन्नासेठों का 5.5 लाख करोड़ कर्जा यह सरकार चुटकी में माफ कर देती है, मगर किसानों को कर्ज न चुका पाने पर मुकदमे की धमकी देती है. यह अन्याय खत्म होगा. अब होगा न्याय.

गौरतलब है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में अपनी महत्वाकांक्षी योजना 'न्याय' का ऐलान किया है. इस योजना से सभी वंचितों को आर्थिक मदद दी जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com