रामविलास पासवान के बेटे चिराग ने कहा कि एनडीए गठबंधन नाजुक मोड़ पर है.
नई दिल्ली:
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा (RLSP) के NDA से अगल होने के बाद राजग में एक और फूट के संकेत दिख रहे हैं. सम्मानजनक सीटों को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने भाजपा (BJP) को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि टीडीपी और रालोसपा के एनडीए से जाने के बाद अब एनडीए गंठबंधन नाजुक मोड़ से गुजर रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन (NDA) में फिलहाल बचे हुए साथियों की चिंताओं को समय रहते सम्मान पूर्वक तरीके से दूर कर लेना चाहिए.
पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाह की अध्यक्षता वाली रालोसपा के पिछले दिनों राजग से बाहर निकलने के बाद बिहार में भाजपा नेतृत्व वाले इस गठबंधन में अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू (JDU) और लोजपा (LJP) बची हैं.
लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा 'टीडीपी व रालोसपा के राजग गठबंधन से जाने के बाद यह नाज़ुक मोड़ से गुज़र रहा है. ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में फ़िलहाल बचे हुए साथियों की चिंताओं को समय रहते सम्मान पूर्वक तरीक़े से दूर करे.'
चिराग ने एक और ट्वीट किया, 'गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओ से मुलाक़ात हुई परंतु अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पाई है. इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुक़सान भी हो सकता है.
केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए से दिया इस्तीफा
बता दें कि पांच राज्यों के आए चुनाव परिणाम पर भाजपा को परोक्ष रूप से नसीहत देते हुए गत 13 दिसंबर को चिराग ने कहा था कि राजग का एजेंडा हमेशा विकास रहा है पर इस पर राम मंदिर, हनुमान को लेकर विवादित बयान के हावी होने पर जनता भी कहीं न कहीं इससे दिग्भ्रमित होती है और निराश होती है क्योंकि वे आपसे इस तरह की उम्मीद नहीं करते. उन्होंने कहा था कि गलती से जो चोट (पांच राज्यों के आए चुनाव परिणाम से) लगी है, वो आने वाले लोकसभा चुनाव में हमें और सतर्क करेगी.
चुनावी नतीजों के बाद पहली बार बोले NDA के सहयोगी चिराग पासवान, 'अब बीजेपी को एनडीए का एजेंडा सेट करने की जरूरत'
लोजपा जो कि पहले कांग्रेस की अगुआई वाले संप्रग में थी, 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले राजग में शामिल हो गई थी और उसने बिहार में 7 सीटों में से 6 सीटों पर जीत हासिल की थी. पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान को मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया. पिछले साल नीतीश के राजग में शामिल होने पर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को राज्य सरकार में मंत्री बनाया गया. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता वाली टीडीपी तेलंगाना के अलग होने के बाद आंध्र प्रदेश को विशेष सहायता नहीं मिलने पर राजग से अलग हो गई थी.
VIDEO: एनडीटीवी से चिराग पासवान की खास बातचीत

टी॰डी॰पी॰ व रालोसपा के एन॰डी॰ए॰ गठबंधन से जाने के बाद एन॰डी॰ए॰ गठबंधन नाज़ुक मोड़ से गुज़र रहा है।ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में फ़िलहाल बचे हुए साथीयों की चिंताओं को समय रहते सम्मान पूर्वक तरीक़े से दूर करें।
— Chirag Paswan (@ichiragpaswan) December 18, 2018
लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा 'टीडीपी व रालोसपा के राजग गठबंधन से जाने के बाद यह नाज़ुक मोड़ से गुज़र रहा है. ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में फ़िलहाल बचे हुए साथियों की चिंताओं को समय रहते सम्मान पूर्वक तरीक़े से दूर करे.'
गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओ से मुलाक़ात हुई परंतु अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पायी है।इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुक़सान भी हो सकता है।
— Chirag Paswan (@ichiragpaswan) December 18, 2018
चिराग ने एक और ट्वीट किया, 'गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओ से मुलाक़ात हुई परंतु अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पाई है. इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुक़सान भी हो सकता है.
केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए से दिया इस्तीफा
बता दें कि पांच राज्यों के आए चुनाव परिणाम पर भाजपा को परोक्ष रूप से नसीहत देते हुए गत 13 दिसंबर को चिराग ने कहा था कि राजग का एजेंडा हमेशा विकास रहा है पर इस पर राम मंदिर, हनुमान को लेकर विवादित बयान के हावी होने पर जनता भी कहीं न कहीं इससे दिग्भ्रमित होती है और निराश होती है क्योंकि वे आपसे इस तरह की उम्मीद नहीं करते. उन्होंने कहा था कि गलती से जो चोट (पांच राज्यों के आए चुनाव परिणाम से) लगी है, वो आने वाले लोकसभा चुनाव में हमें और सतर्क करेगी.
चुनावी नतीजों के बाद पहली बार बोले NDA के सहयोगी चिराग पासवान, 'अब बीजेपी को एनडीए का एजेंडा सेट करने की जरूरत'
लोजपा जो कि पहले कांग्रेस की अगुआई वाले संप्रग में थी, 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले राजग में शामिल हो गई थी और उसने बिहार में 7 सीटों में से 6 सीटों पर जीत हासिल की थी. पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान को मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया. पिछले साल नीतीश के राजग में शामिल होने पर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को राज्य सरकार में मंत्री बनाया गया. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता वाली टीडीपी तेलंगाना के अलग होने के बाद आंध्र प्रदेश को विशेष सहायता नहीं मिलने पर राजग से अलग हो गई थी.
VIDEO: एनडीटीवी से चिराग पासवान की खास बातचीत
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chirag Paswan, Chirag Paswan On NDA, Lok Sabha Elections 2019, NDA