विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2019

योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु के खिलाफ बोलना पड़ा महंगा, कांग्रेस प्रत्याशी पर दर्ज हुआ केस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नाथ सम्प्रदाय के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए कैसरगंज संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद विनय कुमार पांडेय बिन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु के खिलाफ बोलना पड़ा महंगा, कांग्रेस प्रत्याशी पर दर्ज हुआ केस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नाथ सम्प्रदाय के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए कैसरगंज संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद विनय कुमार पांडेय बिन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जिलाधिकारी नितिन बंसल ने बुधवार को बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी ने मंगलवार को एक वक्तव्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोरक्ष पीठाधीश्वर रहे महंत अवैद्यनाथ तथा नाथ सम्प्रदाय के विरुद्ध आपत्ति जनक टिप्पणी की थी. बंसल ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने कैसरगंज के निर्वाचन अधिकारी और मुख्य राजस्व अधिकारी को मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया था.

यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ का आजम खान पर हमला- इन्हीं जैसे लोगों के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड का किया गठन

देर रात वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी पारसनाथ श्रीवास्तव की तहरीर पर विनय कुमार पांडेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि मामले की पूरी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजते हुए मार्गदर्शन मांगा गया है. बंसल, जो जिला निर्वाचन अधिकारी भी हैं, ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस प्रत्याशी को नोटिस भेजकर जवाब भी मांगा है . यदि नोटिस का जवाब नहीं मिलता है तो आयोग के निर्देशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. एसपी आरपी सिंह ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है. साक्ष्य संकलन के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो- योगी आदित्‍यनाथ, मायावती पर चुनाव आयोग का बैन 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, CM Yogi Aditya Nath, CONGRESS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com