विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2019

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने क्यों कहा- बीजेपी 2014 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यहां मंगलवार को कहा कि तीन चरणों के मतदान के प्राथमिक रुझान बताते हैं कि भाजपा इस बार 2014 से भी ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने क्यों कहा- बीजेपी 2014 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वाराणसी में मंगलवार को कहा कि तीन चरणों के मतदान के प्राथमिक रुझान बताते हैं कि भाजपा इस बार 2014 से भी ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है. शाह वाराणसी में भाजपा के मीडिया सेंटर के उदघाटन के अवसर पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में काशी से नामांकन किया और काशी से सांसद रहे और यहीं से सांसद रहते हुए देश का चहुमुंखी विकास किया. उन्होंने कहा कि अभी तक के मतदान के रुझान बताते हैं कि भाजपा इस बार 2014 से भी ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है.

यह भी पढ़ें- प्रज्ञा ठाकुर को क्लीन चिट इसिलिए मिली, क्योंकि मामला फर्जी था: अमित शाह

प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के प्रश्न पर अमित शाह ने कहा, ‘‘देश में लोकतंत्र है, कोई भी कहीं से चुनाव लड़ सकता है. हमारा उम्मीदवार तो तय है. कांग्रेस अपने उम्मीदवार को लेकर भ्रमित है.''  ईवीएम पर उठाए जा रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछली बार राहुल गांधी और उनकी कंपनी ने हारने के बाद ईवीएम पर सवाल उठाया था, इस बार हार के डर से चुनाव परिणाम से पहले ही हार के डर से ईवीएम पर वे लोग सवाल उठा रहे हैं. अमित शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को 11: 30 मिनट पर वाराणसी में नामांकन दाखिल करेंगे. इससे पहले वह 25 अप्रैल को वाराणसी में लंका से दशाश्वमेध घाट तक रोड शो करेंगे.

वीडियो- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने डाला वोट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, BJP, Lok Sabha Election 2019, LokSabhaPolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com