विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2019

पिता मुकेश अंबानी ने कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया तो पुत्र अनंत ने मोदी की रैली में शिरकत की

बांद्रा कुर्ला काम्प्लैक्स में एक रैली में अग्रिम पंक्ति के श्रोताओं में बैठे अनंत ने एक मराठी समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि वह मोदी को सुनने और देश का समर्थन करने आये थे.

पिता मुकेश अंबानी ने कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया तो पुत्र अनंत ने मोदी की रैली में शिरकत की
पीएम मोदी की रैली में अनंत अंबानी
मुंबई:

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कुछ दिन पहले मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन किया था और अब उनके बेटे अनंत शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में श्रोताओं में बैठे दिखे. बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स में एक रैली में अग्रिम पंक्ति के श्रोताओं में बैठे अनंत ने एक मराठी समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि वह मोदी को सुनने और देश का समर्थन करने आये थे.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने पिछले दिनों दक्षिण मुंबई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन किया था. यहां 29 अप्रैल को मतदान होना है. अंबानी का कांग्रेस उम्मीदवार देवड़ा को समर्थन ऐसे समय में सामने आया जब देश के सबसे अमीर उद्योगपति के भाई अनिल अंबानी पर राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस लगातार निशाना साध रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री देवड़ा ने अपने ट्विटर पेज पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें अंबानी उनकी तारीफ कर रहे हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Ambani, Anant Ambani At Modi Rally, Mumbai Modi Rally
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com