दुनियाभर के कई देशों में मानव जीवन की हर एक्टिविटी पर सर्वे होते रहते हैं. ऐसे सर्वे में हमेशा कुछ ऐसा सामने आता है जो कई बार काफी दिलचस्प और चौंका देने वाला है. नौकरी करने को लेकर भी एक ऐसी ही हालिया सर्वे सामने आया है. इस सर्वे में पता लगाने की कोशिश की गई कि आखिर कौन सी उम्र में आकर किसी को अपनी जॉब से नफरत होने लगती है. हालांकि ज्यादातर लोग अपनी नौकरी से ज्यादा खुश नहीं रहते हैं. आपने आमतौर पर सुना होगा कि लोग दूसरे की नौकरी को मजेदार मानते हैं, जबकि खुद की नौकरी को कोसते रहते हैं. लेकिन इस सर्वे से पता चला है कि एक उम्र ऐसी होती है जहां आकर सभी को अपनी नौकरी से नफरत होने लगती है.
2000 लोगों पर सर्वे
यूके की एक ह्यूमन रिसर्च फर्म ने इस सर्वे को करवाया है. इस सर्वे के मुताबिक 35 साल की उम्र में लोग अपनी नौकरी से परेशान होने लगते हैं. सर्वे में बताया गया है कि इस उम्र में लोग एक ही नौकरी करके थकने और ऊबने लगते हैं. इस पूरे सर्वे में लगभग 2 हजार ऐसे लोगों ने हिस्सा लिया था जो कई साल से नौकरी कर रहे हैं.
नौकरी से नहीं हैं खुश
इस सर्वे में बताया गया है कि 35 साल और इससे ऊपर की उम्र के ज्यादातर लोगों ने कहा कि वे अपनी नौकरी से खुश नहीं हैं. आंकड़ों के मुताबिक 6 में से एक व्यक्ति ने दावा किया कि वह अपनी मौजूदा नौकरी से संतुष्ट नहीं है.
उम्र के हिसाब से बढ़ता है तनाव
इस पूरे सर्वे में पता चला कि कम उम्र के लोगों ने इस बात से इनकार किया कि जहां वे काम करते हैं वहां उन्हें तनाव महसूस होता है. इसके अलावा 35 साल या इससे ऊपर की उम्र वाले लोगों को अपनी नौकरी में तनाव महसूस होता है. हालांकि कुछ युवाओं ने भी माना कि उनके ऑफिस में तनावपूर्ण माहौल रहता है.
अनुभव देता है खुशी
इस स्टडी में एक बात और सामने निकलकर आई है. इसमें हिस्सा लेने वाले 35 साल से अधिक उम्र के लोगों ने माना कि वह अपने अनुभवों से काम को काफी अच्छे तरीके से कर पा रहे हैं. इस अनुभव की वजह से ऑफिस में उनकी ज्यादा पूछ भी होती है. कई लोगों ने इसे कमाल का अनुभव बताया.

लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lifestyle, Job Stress, Jobs, Study, Research, Hate, Office Stress, Office Work, Employee, Work Place