World Hypertension Day 2025: हर साल 17 मई के दिन वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जा सकता है. हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाता है. यह ऐसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या है जो हार्ट अटैक समेत दिल की कई दिक्कतों का कारण बनती है. ऐसे में वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाने का मकसद इस समस्या को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना और इससे निपटने के तरीकों के बारे में बताना है. ब्लड प्रेशर बढ़ने (High Blood Pressure) के पीछे लाइफस्टाइल की कुछ गलत आदतें हो सकती हैं. यहां जानिए लाइफस्टाइल में कौनसे जरूरी बदलाव करके ब्लड प्रेशर मैनेज किया जा सकता है. हाइपरटेंशन की दिक्कत से नहीं होते रहना पड़ेगा दोचार.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे करें हाई ब्लड प्रेशर मैनेज | How To Manage High Blood Pressure
बैलेंस्ड डाइट है जरूरी
खानपान सही हो तो हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत से भी छुटकारा पाया जा सकता है. अपने खाने में फल, सब्जियां, अनाज, प्रोटीन और लो फैट डेयरी फूड्स को शामिल करें. साथ ही, रोजाना 5 ग्राम से कम नमक का सेवन करें. इस बात का खास ध्यान रखें कि आप बाहर का पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड कम खाएं. साथ ही, सैचुरेटेड फैट्स के सेवन से परहेज करना जरूरी है.
हेल्दी वेट मैनेज करनामोटापा हाइपरटेंशन के रिस्क फैक्टर्स में शामिल है. इसीलिए हेल्दी वेट मैनेज (Weight Manage) करके हाई ब्लड प्रेशर और दिल की दिक्कतों से दूर रहा जा सकता है. अगर आपका वजन ज्यादा है तो खानपान और एक्सरसाइज का ध्यान दें.
शरीर को एक्टिव रखना है जरूरीहाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के लिए एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं. रोजाना कम से कम आधे घंटे की कोई एक्टिविटी करें. अगर एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे तो कोशिश करें कि डांस वगैरह कर लें. आप रोजाना वॉक करने की आदत डाल सकते हैं. साइक्लिंग भी की जा सकती है. इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.
स्ट्रेस को करें मैनेजतनाव हाइपरटेंशन होने की बड़ी वजह है. क्रोनिक स्ट्रेस भी हाई ब्लड प्रेशर की एक वजह है. ऐसे में कोशिश करें कि आप तनाव को मैनेज (Stress Management) कर सकें. डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें. रिलैक्सेशन की कोशिश करें, पर्याप्त नींद लें और वर्क लाइफ बैलेंस पर ध्यान दें.
एल्कोहल का सेवन करें कममादक पदार्थों का सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है. ऐसे में जो लोग पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं उन्हें खासतौर से एल्कोहल के सेवन से परहेज करना चाहिए.
स्मोकिंग ना करेंधूम्रपान करना हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत को बढ़ा सकता है. यह रक्त धमनियों को क्षति पहुंचाता है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है. ऐसे में स्मोकिंग की आदत छोड़ना जरूरी है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं