World Environment Day 2026
NDTV
हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. यह दिन हमें प्रकृति के महत्व को समझने और पर्यावरण को बचाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने की प्रेरणा देता है. इस खास दिन पर लोग पौधे लगाते हैं, स्वच्छता अभियान चलाते हैं, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हैं और अपने दोस्तों और परिवार को शुभकामनाएं भेजते हैं. अगर आप भी व्हाट्सऐप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए Wishes, Quotes और Captions आपके काम आ सकते हैं.
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
- प्रकृति से प्यार करें, पर्यावरण को बचाएं और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य दें. विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं.
- पेड़-पौधे हैं जीवन का आधार, इन्हें बचाना हम सभी का कर्तव्य है. Happy World Environment Day.
- धरती को हरा-भरा बनाएं, प्रदूषण को दूर भगाएं. विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
- स्वच्छ हवा, स्वच्छ पानी और हरियाली से भरी धरती ही सबसे बड़ी दौलत है. पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं.
- आज एक पौधा लगाएं और प्रकृति को धन्यवाद कहें. विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं.
विश्व पर्यावरण दिवस के लिए Quotes
- धरती हमारी जरूरतों को पूरा कर सकती है, लेकिन हमारे लालच को नहीं.
- प्रकृति की रक्षा करना भविष्य की रक्षा करना है.
- जब हम पेड़ बचाते हैं, तब हम अपने आने वाले कल को बचाते हैं.
- पर्यावरण की सुरक्षा कोई विकल्प नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है.
- धरती हमें विरासत में नहीं मिली, हमने इसे आने वाली पीढ़ियों से उधार लिया है.
WhatsApp Status के लिए कैप्शन
- पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ.
- प्रकृति से प्यार ही सबसे बड़ा उपहार है.
- हर दिन हो पर्यावरण दिवस, तभी सुरक्षित होगा भविष्य.
- धरती मुस्कुराएगी, जब हरियाली बढ़ेगी.
- स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन.
Facebook और Instagram के लिए Caption
- धरती हमारा एकमात्र घर है. आइए इस विश्व पर्यावरण दिवस पर इसे साफ, सुरक्षित और हरा-भरा रखने का संकल्प लें.
- एक छोटा कदम भी बड़ा बदलाव ला सकता है. आज एक पौधा लगाएं और पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत करें. #WorldEnvironmentDay
- अगर प्रकृति सुरक्षित है, तो हमारा भविष्य भी सुरक्षित है. आइए मिलकर पर्यावरण बचाने का संदेश फैलाएं.
- पेड़ों की छांव, स्वच्छ हवा और साफ पानी से ही जीवन खूबसूरत बनता है. इस पर्यावरण दिवस पर प्रकृति के प्रति अपना फर्ज निभाएं.
इसे भी पढ़ें: Crispy Laccha Samosa Recipe: बिना मैदे के बनाएं कुरकुरा लच्छा समोसा, हर बाइट में मिलेगा शानदार स्वाद
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
World Enviornment Day, Wishes And Quotes