Home Remedies: महिलाएं अक्सर घर और बाहर के अनेक काम करती हैं. कभी ऊपर से सामान निकालने के लिए पूरे शरीर को ऊपर खींचना तो कभी एकदम झुककर झाड़ू या पोंछा लगाना. कई बार ऑफिस के काम के चलते बैठे रहने से भी कमर पर जोर पड़ता है. ऐसे में कई बार कमर पर झटका लगने या मांसपेशियों के खिंचने या नस खिंच जाने पर उन्हें कमर का दर्द (Back Pain) सहना पड़ता है. इससे काम करने में तो उन्हें परेशानी आती ही है साथ ही उनका उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है सो अलग. निम्न ऐसे घरेलू उपाय हैं जो आपको कमर दर्द में तेजी से राहत दिलाते हैं.
कमर दर्द कम करने वाले घरेलू उपाय | Home Remedies That Reduce Back Pain
हल्दी का दूध हल्दी एक ऐसी चीज है जो अपने अनेक गुणों के चलते औषधि के रूप में इस्तेमाल की जाती है. रोजाना गर्म हल्दी वाला दूध पीने पर आपको दर्द से राहत मिल सकती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गर्म पानी में अदरक (Ginger) डालकर पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. अदरक में दर्द को कम करने वाले गुण होते हैं जो आपके कमर के दर्द को कम करने में राहत दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें- सांस फूलने की दिक्कत से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलने लगेगी राहत
मेथी और सरसो का तेलसरसो के तेल में कुछ दाने मेथी के तेल के डालकर गर्म कर लें. अब इस तेल से अपनी कमर की अच्छी तरह मालिश करें. आपको कुछ ही दिनों में दर्द कम होता महसूस होगा.
सिकाईगर्म या ठंडी सिकाई करना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा. दर्द अगर एक से दो दिन पुराना हो तो ठंडी बर्फ की सिकाई करने पर राहत मिलेगी. वहीं, दर्द थोड़ा ज्यादा पुराना हो तो आप गर्म सिकाई कर सकती हैं.
स्ट्रेचकम से कम 30 सेकंड तक स्ट्रेच (Stretch) को होल्ड करते हुए आप स्ट्रेचिंग कर सकते हैं. इसके लिए आप खड़े होकर अपने पंजों को छुएं या बैठकर अपने पांव दोनों तरफ फैला लें और सिर से जमीन को छुएं.
इन बातों का रखें ख्याल- कमर दर्द (Back Pain) ना हो इसके लिए जब कुर्सी पर बैठें तो अपनी पीठ को सीधा रखें.
- पैरों को कभी भी हवा में लटकाते हुए पलंग या कुर्सी पर ना बैठें.
- अपने वजन को नियंत्रित रखें. बहुत ज्यादा वजन होने पर भी पीठ में दर्द होता है.
- भारी सामान उठाने से बचें.
- अपने खान-पान में सुधार करें और नियमित हल्की-फुल्की एक्सरसाइज (Exercise) की आदत डालें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
दीपिका और रणवीर बेंगलुरु से लौटे, दोनों व्हाइट आउटफिट में आए नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं