Home Remedies: जरा तेजी से चलने पर, कुछ कदम सीढ़ियां चढ़ने पर या 5 मिनट दौड़ लेने पर आपकी सांस फूलने लगती है तो आपको इस दिक्कत को थोड़ा गंभीरता से लेना शुरु कर देना चाहिए. ये दिक्कत आगे चलकर आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है, वैसे भी सांस संबंद्धी दिक्कतों (Breathing Problems) में टालमटोल नहीं करना चाहिए. सांस फूलने (Shortness of Breath) की समस्या अगर हल्की-फुल्की हो तो आप इससे घर में रहकर भी छुटकारा पा सकते हैं. इससे आपकी थोड़ा सा हिलने-डुलने से सांस फूलने की समस्या दूर हो जाएगी और जरूरत से ज्यादा बढ़ेगी भी नहीं.
सांस फूलने की समस्या के लिए घरेलू उपाय | Home Remedies for Shortness of Breath
अदरकअगर श्वास तंत्र में किसी तरह की सूजन या हल्के दर्द के चलते सांस लेने में परेशानी आती है तो अदरक (Ginger) बेहद फायदेमंद साबित होता है. आप अदरक को गर्म पानी में डालकर उसकी चाय बनाकर पी सकते हैं. इससे आपको राहत महसूस होगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अगर आपको ब्लैक कॉफी सूट करती है तो आप इसे पी सकते हैं. ब्लैक कॉफी (Black Coffee) में कैफीन होता है जो श्वास नली को साफ करने में सहायक है. इसे श्वास नली की मसल्स को भी आराम मिलता है. इसलिए इसे पीने से सांस फूलने की दिक्कत कम होती है.
भांप लेनाअगर हल्के सर्दी-जुकाम के कारण सांस लेने में दिक्कत हो तो भांप लेना बेहद फायदेमंद साबित होता है. आप सादे पानी को उबालकर भांप (Steam) ले सकते हैं या भांप वाली मशीन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
शहदशहद (Honey) स्किन और बालों के लिए तो फायदेमंद होता ही है, साथ ही आप इसके सेवन से सांस में कमी या सांस फूलने की दिक्कत से भी राहत पा सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस रात में सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करना है. ऐसा करने पर आपकी श्वास नली साफ होगी और अगर आपको खांसी की दिक्कत है तो उसमें भी राहत मिलेगी.
होंठ दबाकर सांस लेनाये एक कारगदर ब्रीदिंग एक्सरसाइज (Breathing Exercise) है. इसे करने के लिए आपको होंठो को दबाकर 3-4 सेकंड का लिए सांस लेकर रोकनी है और फिर सांस छोड़ देनी है. इसे करने से आपके फेफड़ों को भी फायदा मिलता है और सांस फूलने (Breathlessness) की दिक्कत नहीं होती.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
कोविड काल में कैसे रहें हेल्दी, जानें एक्स्पर्ट यास्मीन कराचीवाला से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं