विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2025

जापानी स्कूल गर्ल्स सर्दी हो या गर्मी क्‍यों पहनती हैं छोटी स्‍कर्ट? जान गए तो चौंक जाएंगे आप

Japanese School Girls Mini Skirt: जापानी स्कूल गर्ल्स ठंड पड़े या बर्फ गिरे, हमेशा छोटी मिनी स्कर्ट पहनती हैं. ये सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि उनकी स्कूल यूनिफॉर्म का हिस्सा और उनकी पहचान है. लड़कियां इसे स्टाइल और गर्ल पावर का सिंबल मानती हैं.

जापानी स्कूल गर्ल्स सर्दी हो या गर्मी क्‍यों पहनती हैं छोटी स्‍कर्ट? जान गए तो चौंक जाएंगे आप
ठंड में भी शॉर्ट स्कर्ट से समझौता नहीं, क्या है जापानी छात्राओं की इस जिद के पीछे का कारण?
File Photo

Japanese School Girls Mini Skirt: सोचिए बाहर माइनस 5 डिग्री टेंपरेचर, बर्फ की चादर सब जगह फैली है और लड़कियां शॉर्ट स्कर्ट पहनकर स्कूल जा रही हैं. पहली नजर में देखकर बहुत से लोगों को लगेगा कि ऐसा फैशन के लिए किया जा रहा है लेकिन जापान में ये स्कूल यूनिफॉर्म (Japanese School Uniform Trend) का हिस्सा है. यानी स्कूल गर्ल्स जो स्कर्ट पहननी है, वो स्कूल तय करता है और स्कूल ने मिनी स्कर्ट को ही अपने ड्रेस कोड (Japanese School Skirt Tradition) का हिस्सा बना रखा है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर, ठंडी हवाओं में भी स्कूलों में 'मिनी स्कर्ट' क्यों पहनने को कहा जाता है. आइए जानते हैं इस दिलचस्प और थ्रिलिंग ट्रेंड का असली कारण.

एक्‍ट्रेस रेखा, सोनाक्षी सिन्हा और विद्या बालन जैसी द‍िखेंगी खूबसूरत, जब वॉर्डरोब में होंगी ये 8 बनारसी साड़‍ियां

जापान में 'मिनी स्कर्ट' कल्चर कैसे शुरू हुआ

1990 में जापान में एक 'ग्यारू कल्चर' (Gyaru Culture) आया, यानी लड़कियों का एक ऐसा ट्रेंड, जिसमें वो वेस्टर्न स्टाइल में खुद को कूल दिखाने लगीं. उस समय की फेमस पॉप सिंगर नामी अमुरो हमेशा शॉर्ट स्कर्ट पहना करती थीं. जापानी टीनएज गर्ल्स ने भी उन्हें फॉलो करना शुरू किया. इसकी वजह से स्कूल यूनिफॉर्म की स्कर्ट भी छोटी होती चली गई.

एनीमे, टीवी और के-पॉप का तड़का

जापान के पॉप कल्चर में स्कूल गर्ल्स की यूनिफॉर्म एक आइकॉनिक स्टाइल है. एनीमे, मंगा, जापानी टीवी ड्रामा और यहां तक कि के-पॉप वीडियो में भी यही स्टाइल दिखाया जाता है, जिससे ये और भी ज्यादा पॉपुलर हो गया है.

अब मिनी स्कर्ट मतलब स्टाइल और आइडेंटिटी 

आज के समय में ये मिनी स्कर्ट सिर्फ कपड़ा नहीं, जापानी टीन गर्ल्स की पहचान बन चुकी है. वो मानती हैं कि इससे वो क्यूट और स्टाइलिश दिखती हैं. ये उनके लिए स्टाइल के साथ ही स्टेटमेंट भी है. वो कहती हैं, 'हम जापान की गर्ल्स हैं और ये हमारी पहचान है.'

ठंड में भी स्कर्ट क्यों?

बहुत से लोग इसे देखकर सोचते हैं कि मिनी स्कर्ट तो ठीक है लेकिन ठंड में भी इसकी जरूरत क्या है. तो उन्हें बता दें कि जापानी स्कूली गर्ल्स को ठंड का भी पूरा ख्याल होता है. फर्क बस इतना है कि वो स्कर्ट के अंदर हीटिंग टाइट्स, थर्मल शॉर्ट्स, ऊनी मोज़े, जैकेट्स पहनती हैं, लेकिन स्कर्ट छोटी ही रखती हैं. क्योंकि उनका मानना है कि लुक कभी खराब नहीं होना चाहिए, चाहे मौसम कोई भी हो.

क्या जापान में इस कल्चर से किसी को ऐतराज है

'मिनी स्कर्ट' कल्चर को लेकर अक्सर बहस भी होती रहती है. जापान में कई लोग ये सवाल उठाते हैं कि बच्चियों को इतनी ठंड में शॉर्ट स्कर्ट पहनने को मजबूर क्यों किया जाए. कुछ स्कूल अब स्कर्ट के साथ पैंट्स या लॉन्ग स्कर्ट का ऑप्शन भी दे रहे हैं, लेकिन फिर भी ज्यादातर लड़कियां मिनी स्कर्ट ही चुनती हैं, क्योंकि ये उनके लिए स्टाइल और प्राइड की बात है.

 प्रस्‍तुत‍ि: रोह‍ित कुमार 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Japanese School Girl, Japanese School Girls Mini Skirt, Japanese Girls Dance Group
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com