Long hair care tips : काले, घने और लंबे बाल हर लड़की की चाहत होती है. इसके लिए आप महंगे शैंपू, कंडीशनर और हेयर मास्क अप्लाई कर सकती हैं. लेकिन क्या आपको पता है सिर्फ केमिकल वाले प्रोडक्ट अप्लाई करने से बाल की देखभाल पूरी नहीं होती है, बल्कि आपको कुछ खास हेयर केयर रूटीन (hair care routine) को भी फॉलो करना जरूरी है. इसके लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं, आज इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं....
सिगरेट-तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए स्वामी रामदेव का नुस्खा आएगा आपके काम
हेयर केयर रूटीन में क्या करें - What to do in your hair care routine
- गर्मी के मौसम में आप बालों पर बहुत ज्यादा हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल न करें. हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल करने से बाल डैमेज हो सकते हैं.
- अगर आप हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करते भी हैं, तो फिर आप हेयर प्रोटेक्टेंट का यूज करें. इसके अलावा बाल सुखाने के लिए प्राकृतिक तरीके की ही आदत डालिए.
- आप बाल की देखभाल के लिए सप्ताह में 1 दिन बाल की मालिश जरूर करिए. आप नारियल तेल, आंवला या फिर बादाम तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपकी हेयर ग्रोथ भी तेज हो सकती है.
- संतुलित आहार लेना भी बहुत जरूरी है. इसके लिए अपनी डाइट में विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करिए जैसे कि हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स, दही, और मछली.
- वहीं, आप बालों को नियमित ट्रिम करवाएं. इससे भी आपकी हेयर ग्रोथ अच्छी होती है. हर 6-8 सप्ताह में बालों को ट्रिम करवाते रहें, ताकि आपके बाल हेल्दी और उनकी लंबाई सही तरीके से बढ़ सके.
- बाल की अच्छी देखभाल के लिए सप्ताह में हेयर मास्क और 1 महीने में हेयर स्पा भी अप्लाई कर सकती हैं. यह भी आपके बालों के लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है.
- गर्मियों के मौसम में बाहर निकलने से पहले अपने बालों को अच्छे से कवर कर लीजिए, नहीं तो तेज धूप आपके बाल को डैमेज कर सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं