Nariyal ka Tel Kab Lagana Chahiye: बालों को हेल्दी, मजबूत, मुलायम और चमकदार बनाने के लिए नारियल का तेल बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन अधिकतर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि नारियल का तेल बालों को धोने से पहले या बाद में कब लगाना चाहिए. साल 2003 की एक स्टडी के अनुसार, नारियल तेल हेल्दी और डैमेज दोनों तरह के बालों में प्रोटीन लॉस को दूर करने में मदद करता है. यही वजह है कि इसे बालों की बेहतर देखभाल और ग्रोथ के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि नारियल तेल लगाने का सही समय क्या है और इसे किस तरीके से इस्तेमाल करने पर बालों को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है.
शैंपू से पहले नारियल तेल लगाने का क्या फायदा होता है?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाल केराटिन नाम के प्रोटीन से बने होते हैं और हर बार बाल धोने पर थोड़ा-बहुत प्रोटीन कम हो सकता है. अगर शैंपू करने से पहले नारियल तेल लगाया जाए, तो ये बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देती है और बालों के अंदर तक पहूंचकर केराटिन को सेफ करने में मदद करता है. ये तरीका खासकर रुखे, केमिकल ट्रीटमेंट वाले, घुंघराले और कलर किए हुए बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है.

इसके अलावा बाल जब भी पानी सोखते हैं, तो वे फूलते हैं और सूखने पर फिर सिकुड़ जाते हैं. ये प्रोसेस बार-बार होने से बालों की बाहर की लेयर को नुकसान पहुंचता है. ऐसे में नारियल तेल बालों द्वारा पानी के अवशोषण को कम करने में काफी मदद करता है, जिससे हेयरवॉश के दौरान होने वाला नुकसान कम हो सकता है.
यह भी पढ़ें: गुड़हल के फूलों से बालों के लिए कंडीशनर कैसे बनाएं? इसे लगाने से शाइनी और सिल्की हो जाएंगे रूखे-उलझे बाल
क्या बालों को धोने के बाद लगा सकते हैं नारियल का तेल?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाल धोने के बाद भी नारियल तेल फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल सही तरीके से करना जरूरी है. आप शैंपू करने के बाद हल्के गीले बालों पर थोड़ी मात्रा में कोकोनट ऑयल लगा सकते हैं. इससे बालों में चमक आती है, फ्रिज कम होता है और रूखे-सूखे बाल मुलायम हो जाते हैं. साथ ही ये बालों को टूटने और दोमुंहे होने से बचाने में भी मदद करता है. हालांकि, बाल धोने के बाद नारियल तेल बालों के अंदर उतनी अच्छी तरह नहीं पहुंच पाता. इसी कारण एक्सपर्ट आमतौर पर शैंपू से पहले तेल लगाने को ज्यादा फायदेमंद मानते हैं.
कैसे करें नारियल के तेल का इस्तेमाल?
नारियल तेल को यूज करने से पहले आप इसे हल्का गर्म करें और फिर धीरे-धीरे स्कैल्प पर लगाएं. इसके बाद तेल को बालों की लंबाई और सिरों तक अच्छी तरह फैलाएं. अच्छे रिजल्ट पाने के लिए इसे कम से कम 2 घंटे तक बालों में लगा रहने दें. इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें और फिर अपना कंडीशनर यूज कर लें. हेयर वॉश करने के बाद बालों में चमक और स्मूदनेस के लिए आप थोड़ा सा नारियल का तेल लहा सकते हैं. इससे बालों में शाइन आएगी और फ्रिजीनेस भी कम होगी.
यह भी पढ़ें: किसकी कमी से एड़ी फटती है? एड़ी फटने का रामबाण इलाज क्या है, जानिए यहां
यह भी पढ़ें: बिना डाई के बाल कैसे काले करें? मेहंदी के बिना सफेद बालों को कैसे काला करें, यह रहा रामबाण नुस्खा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं