शारीरिक विकास और सुरक्षा के लिहाज से छोटे बच्चों को स्विमिंग सिखाना काफी अच्छा माना जाता है. लेकिन माता-पिता के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि आखिर बच्चों को किस उम्र से स्विमिंग करना सिखाएं. अगर आप भी ऐसी ही कुछ कन्फ्यूजन में हैं तो ये खबर आपके लिए काफी जरूरी हो सकती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बच्चों को किस उम्र से तैरना सिखा सकते हैं. इसकी जानकारी सीनियर पीडियाट्रिशियन डॉक्टर रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है. आइए जानते हैं...
किस उम्र से बच्चों को कराएं स्विमिंग?
डॉक्टर रवि मलिक बताते हैं कि पैरेंट्स अक्सर कन्फ्यूजन में रहते हैं कि आखिर बच्चों को 2, 3 या 4 साल कब से स्वीमिंग शुरू कराएं. इस दुविधा को दूर करते हुए पीडियाट्रिशियन ने बताया कि एक साल से छोटे बच्चे को हम स्विमिंग नहीं स्टार्ट कर सकते हैं. पैरेंट्स कभी भी इस उम्र से पहले बच्चों को स्वीमिंग न करवाएं.
पैरेंट्स के लिए जरूरी टिप्स
- डॉक्टर रवि मलिक बताते हैं कि अगर बेबी की रेडिनेस ठीक है, हेल्थ ठीक है, ग्रोथ और डेवलपमेंट ठीक है, तो एक साल के बाद बच्चों को स्विमिंग करवा सकते हैं. हालांकि, इस दौरान स्विमिंग कोच और पेरेंट्स का पूरा सुपरवीजन रहना बेहद जरूरी है.
- डॉक्टर के अनुसार अगर 1 से 4 साल का बच्चा अच्छे से स्विमिंग करना शुरू कर देता है तो उनकी एक्सीडेंटल ड्राउनिंग की पॉसिबिलिटी काफी कम हो जाती है.
- पीडियाट्रिशियन के अनुसार बच्चों को कम उम्र से ही स्विमिंग सिखाने से वे पानी में कम्फर्टेबल महसूस करने लगते हैं, उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे पानी में सुरक्षित रहने के जरूरी स्किल्स सीखते हैं. रिसर्च यह भी बताती हैं कि स्विमिंग की ट्रेनिंग छोटे बच्चों में डूबने के खतरे को कम कर सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बच्चा पूरी तरह डूबने के खतरे से सुरक्षित हो जाता है.
जरूरी बात
पीडियाट्रिशियन ने बताया कि छोटे बच्चों को कभी भी बिना किसी बड़े की निगरानी के स्विमिंग नहीं करवानी चाहिए. जब भी बच्चा स्विमिंग पूल या पानी के आसपास हो, पैरेंट्स हमेशा लगातार ध्यान बनाएं रखें.
यह भी पढ़ें: बच्चा बात नहीं मानता या गुस्सा करता है? आपकी फोन की आदत बिगाड़ रही है बच्चे का व्यवहार, क्या कहती है रिसर्च
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में लड़कों का सबसे ज्यादा रखा गया 'मुहम्मद' नाम, जानिए कारण और क्यों हो रहा इतना लोकप्रियता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं