विज्ञापन

मैच हुआ, चैट भी हुई, फिर अचानक खामोशी! जानिए क्या है 'Dial-Toning' ट्रेंड, GenZ में हो रहा खूब फेमस

मैच हुआ, चैट भी हुई और फिर अचानक बातचीत बंद हो गई? जानिए Gen Z के बीच फेमस हो रहा 'Dial-Toning' ट्रेंड के बारे में, जिसमें रिश्ता खत्म होने के बाद भी लोग एक-दूसरे को ब्लॉक या अनमैच नहीं करते.

मैच हुआ, चैट भी हुई, फिर अचानक खामोशी! जानिए क्या है 'Dial-Toning' ट्रेंड, GenZ में हो रहा खूब फेमस
डायल टोनिंग क्या है?
Photo Credit: NDTV

Dial Toning: आजकल के डिजिटल दौर में रिश्ते बनाना काफी ज्यादा आसान हो गया है. मोबाइन फोन में डेटिंग ऐप डाउनलोड की और फिर राइट स्वाइप से मैच होकर बातचीत शुरू हो जाती है. लेकिन वहीं, दूसरी तरफ इस दौर में रिश्तों में दरार आना भी काफी आम हो गया है. पार्टनर एक दूसरे पर आसानी से भरोसा नहीं कर पाते हैं. इसके अलावा आजकल की जेनरेशन की बात करें यानी GenZ की तो आपको न जाने कितने सारे नए शब्द सुनने को मिलेंगे, जैसे घोस्टिंग (Ghosting), बेंचिंग (Benching), ब्रेडक्रंबिंग (Breakcrumbing) और अन्य. अब इसी लिस्ट में एक और नया शब्द शामिल हो गया है- डायल टोनिंग (Dial Toning). इसमें डेटिंग ऐप पर मैच भी होता है, दो लोगों के बीच बातचीत भी होती है, लेकिन फिर आचानक से खामोशी आ जाती है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

क्या है डायल टोनिंग?

डायल टोनिंग एक ऐसी स्थिति होती है, जब दो लोग लगभग एक-दूसरे से बात करना बंद कर चुके होते हैं. न रोज की चैट होती है, न मिलने का सिलसिला रहता है और न ही कोई फोन कॉल्स. आसान भाषा में कहें तो रिश्ते की गर्माहट कहीं खो जाती है और ऐसा लगता है कि रिश्ता खत्म हो चुका है. लेकिन खास बात ये है कि दोनों में से किसी ने भी दूसरे को ब्लॉक या अनफॉलो नहीं किया होता, यहां तक कि डेटिंग ऐप पर भी मैच बना रहता है. ये स्थिति बिल्कुल उस फोन की तरह, जिसमें कॉल करने पर डायल टोन तो सुनाई देती हैै, लेकिन दूसरी तरफ से कोई कभी फोन पिक नहीं करता.  रिलेशन के नजरिए से कहें तो रिश्ता पूरी तरह टूटा भी नहीं है और आगे बढ़ भी नहीं रहा है.

क्यों बढ़ रहा इसका ट्रेंड?

1. रिश्ता पूरी तरह से खत्म नहीं होता

इस स्थिति में रिश्ता पूरी तरह से खत्म नहीं होता है. दरअसल, GenZ किसी के साथ रिलेशन खत्म करने में हिचकते हैं. साथ ही मन में शंका बनी रहती है कि शायद आगे चलकर फिर बात हो जाए या शयद फ्यूचर में चीजें बेहतर हो जाएं. इसके चलते वे सामने वाले को अनफॉलो या ब्लॉक नहीं करते हैं. इस एक तरह से इमोशनल बैकअप भी कहा जा सकता है.

2. नहीं होता कोई विवाद या झगड़ा

विवाद या झगड़े से बचनेे के लिए डायल टोनिंग काफी अच्छा तरीका हो सकता है. इससे न सामने वाले से लड़ाई झगड़ा होता है और कनेक्शन भी रहता है. 

जरूरी बात

डायल टोनिंग से दोनों लोगों के बीच एक अजीब सा कन्फ्यूजन बना रहता है. रिश्ता न तो पूरी तरह खत्म हुआ होता है और न ही आगे बढ़ रहा होता है. ऐसे में यह समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर दोनों के बीच क्या बचा है. ऐसे में सामने वाले से बातचीत करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें: एक साथ रहना, लेकिन खाना अलग... जानिए क्या है Food Divorce? कपल्स के बीच क्यों बढ़ रहा इसका ट्रेंड

यह भी पढ़ें: हैप्पी कपल्स का सीक्रेट, 5 आदतें जो कपल्स रात को सोने से पहले हर रात करते हैं, रिश्ते में कभी नहीं आती दूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, Relationship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com