हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन हमेशा साफ, ब्राइट और ग्लोइंग नजर आए. इसके लिए कुछ लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ अलग-अलग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है दही का इस्तेमाल. कई लोग खासकर चेहरे को ग्लोइंग और साफ बनाने के लिए दही लगाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या ऐसा करना स्किन के लिए सही है? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं-
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
इसे लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्किन की डॉक्टर ने बताया है कि दही त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना और कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.
चेहरे पर दही लगाने से क्या होता है?डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को हल्के तरीके से एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ उसे मॉइश्चर भी देता है. इससे स्किन सॉफ्ट महसूस होती है, टैन कम होता है, साथ ही चेहरा साफ और हल्का ब्राइट दिखने लगता है. यानी दही के इस्तेमाल से चेहरे पर प्राकृतिक चमक आ सकती है. हालांकि, अगर आपकी स्किन बहुत ऑयली है या एक्ने प्रोन स्किन है, तो फुल-फैट दही की जगह लो-फैट दही का इस्तेमाल करें.
चेहरे पर दही कैसे लगाएं?दही और खीरे का फेस पैक
डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, अगर आप स्किन को ठंडक और ताजगी देना चाहते हैं, तो कद्दूकस किए हुए खीरे में दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें.
दही और हल्दी का फेस मास्कएक कटोरी दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पतली परत चेहरे और गर्दन पर लगाएं. ये मास्क त्वचा को फ्रेश लुक देने में मदद कर सकता है.
दही और शहद का फेस पैकअगर आपकी स्किन पर एक्ने हैं, तो लो-फैट दही में एक चम्मच शहद मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है. यह मास्क नमी देने के साथ, स्किन को हल्का हील करने में भी मदद कर सकता है.
दही और पपीते का मास्कमैश किए हुए पके पपीते में दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर किसी ब्रश की मदद से लगाएं. स्किन एक्सपर्ट के मुताबिक, ये मास्क त्वचा को मुलायम और हेल्दी दिखाने में मदद कर सकता है.
फेस पैक लगाने के बाद क्या करें?फेस पैक को हमेशा ठंडे पानी से धोएं. इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं, ताकि त्वचा की नमी बनी रहे और स्किन ड्राई न हो.
इन बातों का रखें खास ध्यानडॉक्टर आंचल पंथ के अनुसार, दही में नींबू मिलाकर चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए. नींबू त्वचा में जलन पैदा कर सकता है और धूप के प्रति त्वचा को ज्यादा संवेदनशील बना सकता है.
इसके अलावा, बेसन और दही का फेस पैक काफी लोकप्रिय है, लेकिन यह हर किसी के लिए सही नहीं होता. जिन लोगों की त्वचा ड्राई है या जो पहले से स्किन केयर एक्टिव्स (जैसे रेटिनॉल या एसिड्स) का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनकी त्वचा में इससे जलन हो सकती है. अगर बेसन का इस्तेमाल करें, तो हमेशा बारीक पिसा हुआ बेसन ही लें.
स्किन की डॉक्टर कहती हैं, दही एक नेचुरल स्किन केयर इंग्रीडिएंट है, जो सही तरीके से इस्तेमाल करने पर त्वचा को नमी और हल्की चमक देने में मदद कर सकता है. लेकिन हर स्किन टाइप अलग होती है, इसलिए अपनी त्वचा के अनुसार ही इसका इस्तेमाल करें. अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है या कोई स्किन प्रॉब्लम है, तो किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा.
यह भी पढ़ें- Niacinamide Serum किस काम आता है? Dermatologist ने बताया सीरम लगाते हुए 3 गलतियां कर दीं तो नहीं मिलेगा फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं