विज्ञापन

Niacinamide Serum किस काम आता है? Dermatologist ने बताया सीरम लगाते हुए ये 3 गलतियां कर दीं तो नहीं मिलेगा कोई फायदा

आइए स्किन एक्सपर्ट से जानते हैं कि नियासिनमाइड सीरम क्या होता है, स्किन पर कैसा असर करता है और इसे लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

Niacinamide Serum किस काम आता है? Dermatologist ने बताया सीरम लगाते हुए ये 3 गलतियां कर दीं तो नहीं मिलेगा कोई फायदा
Niacinamide Serum नहीं करेगा काम, अगर कर रहे हैं ये 3 गलतियां
(Photo Credit: Freepik)

आजकल स्किनकेयर रूटीन में नियासिनमाइड (Niacinamide) सीरम का नाम सबसे ज्यादा सुनने को मिलता है. पिंपल्स के निशान कम करने हों, चेहरे की रंगत निखारनी हो या स्किन को हेल्दी बनाना हो, यह सीरम कई लोगों की पहली पसंद बन चुका है. लेकिन कई बार लोग महीनों तक इसका इस्तेमाल करते हैं, फिर भी कोई खास फर्क नजर नहीं आता. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट गुरवीन वड़ैच गरेकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्किन की डॉक्टर ने नियासिनमाइड सीरम को इस्तेमाल करने का सही तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

क्या होता है नियासिनमाइड सीरम?

नियासिनमाइड को विटामिन B3 भी कहा जाता है. ये एक वॉटर सॉल्युबल विटामिन है, जो स्किन के नेचुरल बैरियर को मजबूत बनाने में मदद करता है. साथ ही त्वचा की रंगत को बेहतर बनाता है, रेडनेस कम करता है और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. नियासिनमाइड की सबसे खास बात यह है कि ये ज्यादातर लोगों की स्किन पर आसानी से सूट कर जाता है. साथ ही इसे हयालूरोनिक एसिड, सेरामाइड्स और पेप्टाइड्स जैसे कई दूसरे स्किनकेयर इंग्रीडिएंट्स के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

नियासिनमाइड सीरम असर नहीं दिखाए तो क्या करें?

डर्मेटोलॉजिस्ट गुरवीन वड़ैच गरेकर बताती हैं, अगर आप लंबे समय से ये सीरम इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन फिर भी आपको कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है, तो हो सकता है कि आप गलत तरीके से सीरम लगा रहे हैं. स्किन एक्सपर्ट बताती हैं, ज्यादातर लोग नियासिनमाइड इस्तेमाल करते समय 3 आम गलतियां कर बैठते हैं.

नंबर 1- गलत % वाला सीरम लगाना
  • डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, हर किसी की स्किन की जरूरत अलग होती है. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या रेडनेस की समस्या रहती है, तो 1% से 2% वाला नियासिनमाइड काफी होता है.
  • हल्के पिंपल्स के निशान, स्किन ब्राइटनिंग और अनइवन स्किन टोन के लिए 2% से 5% वाला नियासिनमाइड सीरम अच्छा माना जाता है.
  • वहीं, डार्क स्पॉट्स, पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों के लिए 5% से 10% तक का सीरम इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • 10% से ज्यादा परसेंटेज वाला नियासिनमाइड सीरम लगाने से अधिकतर मामलों में स्किन में जलन या इरिटेशन पैदा हो सकती है.
नंबर 2- सिर्फ नियासिनमाइड पर भरोसा करना

स्किन एक्सपर्ट बताती हैं, नियासिनमाइड एक अच्छा इंग्रीडिएंट है, लेकिन यह अकेले हर समस्या का समाधान नहीं है. एक्सपर्ट के मुताबिक, इसका असर तब और बेहतर होता है जब इसे ट्रैनेक्सैमिक एसिड, एजेलिक एसिड या कोजिक एसिड जैसे दूसरे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स के साथ सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए. यानी नियासिनमाइड सपोर्टिंग रोल में सबसे अच्छा काम करता है.

नंबर 3- जल्दी रिजल्ट की उम्मीद करना

इन सब से अलग स्किन की डॉक्टर कहती हैं, अगर आप सोचते हैं कि नियासिनमाइड सीरम लगाने से कुछ दिनों में ही चेहरे पर बड़ा बदलाव दिख जाएगा, तो ऐसा जरूरी नहीं है. नियासिनमाइड धीरे-धीरे असर दिखाता है. इसके फायदे समय के साथ नजर आते हैं. इसलिए इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करें और धैर्य रखें. लगातार सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ही आपको इसका रिजल्ट नजर आएगा.

यह भी पढ़ें- Sleeping Mistakes: रात को सोने से पहले कभी न करें ये 3 गलतियां, डॉक्टर ने बताया समय से पहले दिखने लगेंगे बूढ़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Niacinamide, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com