विज्ञापन

Waterproof Makeup कैसे करें? बारिश के मौसम में बड़े काम आएंगी Makeup Artist की ये टिप्स

MUA आस्था बताती हैं, अगर आप कुछ आसान बातों का ध्यान रखें, तो आपका मेकअप लंबे समय तक फ्रेश, खूबसूरत दिख सकता है, साथ ही बारिश में बहेगा भी नहीं-

Waterproof Makeup कैसे करें? बारिश के मौसम में बड़े काम आएंगी Makeup Artist की ये टिप्स
बारिश के लिए मेकअप कैसे करें?
(Photo Credit: @aastha.spark/Instagram)

बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन इस मौसम में मेकअप को लंबे समय तक टिकाकर रखना बड़ी चुनौती बन जाता है. बारिश, पसीना और हवा में मौजूद नमी की वजह से मेकअप जल्दी फैल जाता है या उतरने लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. मेकअप आर्टिस्ट आस्था ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में MUA ने 5 आसान टिप्स बताई हैं. इन्हें फॉलो कर आप बारिश के लिए वाटरप्रूफ मेकअप कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

बारिश के लिए मेकअप कैसे करें?

नंबर 1- सबसे पहले लगाएं हल्का मॉइस्चराइजर

मेकअप शुरू करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें. इसके बाद चेहरे पर हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे त्वचा को नमी मिलती है और मेकअप भी अच्छे से लगता है. अगर आपके पास हल्का मॉइस्चराइजर नहीं है, तो आप ऐलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं. यह त्वचा को ठंडक देता है और चिपचिपापन भी नहीं होने देता.

नंबर 2- फाउंडेशन की जगह लगाएं टिंटेड सनस्क्रीन

बारिश के मौसम में ज्यादा भारी मेकअप करने से बचना चाहिए. मेकअप आर्टिस्ट का कहना है कि इस मौसम में फाउंडेशन और कंसीलर लगाने की जरूरत नहीं होती. इसकी जगह टिंटेड सनस्क्रीन लगाएं. इससे चेहरे को हल्का कवरेज भी मिलेगा और धूप से भी बचाव होगा. साथ ही चेहरा नेचुरल और साफ दिखेगा.

नंबर 3- ब्लश की जगह करें वॉटर टिंट का इस्तेमाल

क्रीम या लिक्विड ब्लश लगाने की बजाय वॉटर टिंट लगाएं. वॉटर टिंट त्वचा में अच्छी तरह सेट हो जाता है और बारिश या पसीने की वजह से जल्दी नहीं हटता. इससे आपका चेहरा लंबे समय तक फ्रेश दिखाई देता है.

नंबर 4- आईब्राउज के लिए जेल चुनें

आईब्राउज चेहरे का पूरा लुक बदल देती हैं. बारिश के मौसम में आईब्राउ पेंसिल या पाउडर लगाने की जगह आईब्राउज जेल का इस्तेमाल करें. जेल लगाने से आईब्राउज अपनी जगह पर बनी रहती हैं और उनका शेप भी लंबे समय तक खराब नहीं होता.

नंबर 5- लिपस्टिक से पहले लगाएं लिप टिंट

अगर आप चाहती हैं कि आपके होंठ पूरे दिन अच्छे दिखें, तो लिपस्टिक लगाने से पहले हल्का लिप टिंट जरूर लगाएं. अगर बारिश या खाने-पीने की वजह से लिपस्टिक हल्की भी हो जाए, तब भी लिप टिंट होंठों पर बना रहता है. इससे होंठ फीके नहीं लगते और आपका लुक अच्छा बना रहता है.

यहां देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें- Lipstick का कलर आप पर अच्छा लगेगा या नहीं? इस स्मार्ट ट्रिक से चल जाएगा पता, Fashion Influencer ने बताया कमाल का तरीका
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Makeup, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com