मानसून का सीजन बहुत ज्यादा सुहावना होता है, लेकिन अपने साथ-साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है. इस मौसम में अधिकतर लोग मच्छरों से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं. मच्छरों से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य कई बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है. इन बीमारियों से अपने परिवार को बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि घर में मच्छरों को पनपने ही न दिया जाए. डेंगू और चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छर साफ और रुके हुए पानी में अंडे देते हैं, इसलिए घर और उसके आसपास की नियमित जांच करना बहुत जरूरी है. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने घर को मच्छरों से बचा सकते हैं. इसकी जानकारी मधुकर रेनबो हॉस्पिटल, दिल्ली के जनरल पीडियाट्रिशियन डॉक्टर पवन कुमार ने दी है.
घर को मच्छरों से कैसे बचाएं?
- पानी की टंकियां, कूलर, बाल्टियां, गमलों की ट्रे और पालतू जानवरों के पानी के बर्तन को हफ्ते में कम से कम एक बार खाली करके अच्छी तरह साफ करें.
- छत की पानी की टंकी हमेशा ढककर रखें, नालियों की सफाई करते रहें और पुराने टायर, बोतलें, नारियल के छिलके जैसी चीजों में बारिश का पानी जमा न होने दें.
- घर के दरवाजों और खिड़कियों पर जाली लगवाएं, जरूरत हो तो मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और खासकर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को मच्छर भगाने वाली क्रीम या रिपेलेंट जरूर लगाएं.

Photo Credit: NDTV
- सुबह और शाम के समय, जब मच्छर ज्यादा सक्रिय होते हैं, पूरे बाजू के कपड़े पहनने से भी मच्छरों के काटने का खतरा कम होता है.
- घर और आसपास की सफाई रखें, झाड़ियों को समय-समय पर काटें और कचरे का सही तरीके से निपटान करें ताकि मच्छरों को पनपने का मौका न मिले
- अगर घर में किसी को लगातार बुखार, शरीर में दर्द, या तेज सिरदर्द हो, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें और खुद से दवा लेने से बचें.
यह भी पढ़ें: Dark Skin Tone पर किस कलर की Nail Paint अच्छी लगती है? स्टाइलिंग एक्सपर्ट ने बताया हाथ दिखेंगे और सुंदर
यह भी पढ़ें: हर पिता को अपनी बेटी से जरूर करनी चाहिए ये 8 बातें, Parenting Coach ने बताया जिंदगी भर आएंगी काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं