विज्ञापन

दिन में सोना अच्छा होता है या बुरा? जानें कितनी देर सोने पर कैसा असर होगा

कई लोग दिन में सोना पसंद करते हैं, लेकिन क्या ऐसा करना ठीक है? आइए जानते हैं दिन में कितनी देर सोने से आपके दिमाग और बॉडी पर कैसा असर होता है-

दिन में सोना अच्छा होता है या बुरा? जानें कितनी देर सोने पर कैसा असर होगा
दिन में सोना अच्छा है या नहीं?
(Photo Credit: Freepik)

रात में 7 से 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है. ये बात अधिकतर लोग जाते हैं. लेकिन इससे अलग कुछ लोग दोपहर में भी 10-20 मिनट की झपकी ले लेते हैं, तो कुछ लोग एक-दो घंटे तक सो जाते हैं. ऐसे में सवाल यह है कि क्या रात की तरह ही दिन में सोना भी अच्छा होता है? आइए जानते हैं दिन में कितनी देर सोने पर आपकी बॉडी पर कैसा असर होता है-

दिन में सोना अच्छा है या नहीं?

NCBI यानी नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट बताती है कि अगर सही समय पर और सही अवधि के लिए दिन में सोया जाए, तो इससे शरीर और दिमाग दोनों को फायदा मिल सकता है. वहीं, ज्यादा देर तक सोना नुकसान भी पहुंचा सकता है.

छोटी झपकी से मिलते हैं कई फायदे

रिपोर्ट के मुताबिक, दिनभर काम करने के बाद दोपहर में नींद आना बिल्कुल सामान्य बात है. कोई आदत की वजह से सोता है, कोई रात में पूरी नींद नहीं ले पाता, तो कुछ लोग लंबे समय तक काम करने के बाद आराम के लिए सोते हैं. एक रिसर्च में पाया गया कि दिन में केवल 10 मिनट की झपकी भी शरीर को तरोताजा बना सकती है. इससे थकान कम होती है, ब्रेश फ्रेश होता है, स्ट्रेस कम होता है और व्यक्ति पहले से ज्यादा एक्टिव महसूस करता है, जिससे वह बाकी काम को और बेहतर तरीके से कर पाता है.

दिन में कितनी देर तक सोना सही है?

रिसर्च के अनुसार, अगर दिन में 30 मिनट से कम सोया जाए, तो सबसे ज्यादा फायदा मिलता है. इतनी देर की नींद से शरीर को आराम मिल जाता है, लेकिन व्यक्ति गहरी नींद में नहीं पहुंचता. इसलिए उठने के बाद सुस्ती महसूस नहीं होती है.

ज्यादा देर सोने से क्या होता है?

रिपोर्ट आगे बताती हैं, अगर दिन में 90 मिनट से ज्यादा सोया जाए, तो आपको फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है. इससे उठने के बाद कुछ समय तक दिमाग पूरी तरह से काम नहीं करता. व्यक्ति को भारीपन महसूस हो सकता है, सोचने-समझने में समय लगता है, साथ ही बाकी बचे हुए दिन में मुश्किल काम करने में परेशानी हो सकती है.

ऐसे में अगर आपको दिन में बहुत ज्यादा नींद आती है, तो 10 से 20 मिनट की छोटी झपकी लेना आपके लिए अच्छा हो सकता है. इससे शरीर को आराम मिलता है, दिमाग तरोताजा होता है और काम करने की क्षमता भी बढ़ती है. यानी आप 10 से 20 मिनट के नैप को अपने डेली रूटीन या लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं. लेकिन दिन में इससे ज्यादा सोने से बचें.

यह भी पढ़ें- चेहरे पर दही लगाने से क्या होता है? Dermatologist से जानें दही लगाने का सही तरीका
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sleep, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com