विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

रोज दो कप संतरे का जूस पीने से क्या होता हैं? संतरे का जूस पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है, स्टडी से जानिए

Oranges Juice Benefits: मॉलिक्यूलर न्यूट्रिशन एंड फूड रिसर्च जर्नल में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, रोजाना संतरे का जूस पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं.

रोज दो कप संतरे का जूस पीने से क्या होता हैं? संतरे का जूस पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है, स्टडी से जानिए
रोज संतरे का जूस पीने से क्या होता हैं?
File Photo

Oranges Juice Benefits: संतरा एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है. संतरा कई पोषक तत्व से भरपूर होता है. संतरे में विटामिन सी, फाइबर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है. इसमें फोलेट यानी विटामिन बी9, थायमिन यानी विटामिन बी1 और जेक्सैंथिन जैसे अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को मजबूत करने, पाचन में सुधार करने और हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं रोज दो कप संतरे का जूस पीने से क्या होता हैं? संतरे का जूस पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? मॉलिक्यूलर न्यूट्रिशन एंड फूड रिसर्च जर्नल में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, रोजाना संतरे का जूस पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं.

यह भी पढ़ें:- क्या सर्दियों में नींबू पानी पी सकते हैं? नींबू की तासीर ठंडी होती है या गर्म, स्टडी से जानिए नींबू पानी किन लोगों को नहीं पीना चाहिए

रोज दो कप संतरे का जूस पीने से क्या होता है?

अक्टूबर के अंत में मॉलिक्यूलर न्यूट्रिशन एंड फूड रिसर्च जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, रोजाना दो कप संतरे का जूस आपके जीन्स को 'रीप्रोग्राम' कर सकता है, जिससे सूजन कम होती है, ब्लड प्रेशर कम होता है और हार्ट रोग का खतरा कम होता है. इस अध्ययन में 20 स्वस्थ लोगों ने दो महीने तक प्रतिदिन दो कप संतरे का जूस पीया और परिणामस्वरूप उनके शरीर में 1,700 जीन की गतिविधि में परिवर्तन पाया गया.

ब्राजील के साओ पाउलो विश्वविद्यालय, नॉर्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, डेविस के शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों में ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिज्म और सूजन से जुड़ी गतिविधियों में बड़े बदलाव पाए, जो हार्ट के लिए लाभकारी हैं.

संतरे का जूस पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

संतरे का जूस पीने से हार्ट हेल्थ में भी सुधार हो सकता है. इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स नामक यौगिक हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के रूप में काम करते हैं, जो हमारे हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

वजन कंट्रोल

संतरे का जूस पीने से हमारे वजन में भी परिवर्तन हो सकता है. एक अध्ययन में पाया गया है कि संतरे का जूस पीने से हमारे शरीर में फैट मेटाबॉलिज्म और एनर्जी उपयोग में परिवर्तन हो सकता है, जो हमारे वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, Orange, Orange Juice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com