विज्ञापन

School Winter Vacation 2026-27: दिल्ली, यूपी और राजस्थान में कब से शुरू होंगी सर्दियों की छुट्टियां? यहां चेक करें स्टेट-वाइज लिस्ट

School Winter Vacation 2026-27 Dates: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में इस साल सर्दियों की छुट्टियां कब से कब तक रहेंगी? स्टेटवाइज वैकेशन की पूरी लिस्ट यहां जानें.

School Winter Vacation 2026-27: दिल्ली, यूपी और राजस्थान में कब से शुरू होंगी सर्दियों की छुट्टियां? यहां चेक करें स्टेट-वाइज लिस्ट
उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में इस बार पूरे 15 दिनों का विंटर वैकेशन जरूर रहेगा.

School Winter Vacation 2026-27 : ठंड ने दस्तक दे दी है. ऐसे में स्टूडेंट्स और पेरेंट्स दोनों को सर्दियों की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार है. वैसे तो ज्यादातर राज्यों में 10 से 20 दिनों का विंटर ब्रेक दिया जाता है. वहीं, जिन इलाकों में शीतलहर या कड़ाके की ठंड पड़ती है वहां बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों को आगे भी बढ़ा देता है. ऐसे में आइए जानते हैं एकेडेमिक सेशन 2026-27 के लिए प्रमुख राज्यों में सर्दियों की छुट्टियों का एक्सपेक्टेड शेड्यूल क्या है.

दिल्ली में कब बंद रहेंगे स्कूल? 

राजधानी दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (DoE) के एकेडेमिक कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली के मान्यता प्राप्त स्कूलों में 01 जनवरी से 15 जनवरी 2027 तक ऑफिशियली सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी. हालांकि, दिल्ली में शीतलहर और AQI लेवल को देखते हुए सरकारी आदेशों के तहत डेट्स में बदलाव भी हो सकता है. वहीं, दिल्ली के कई प्राइवेट स्कूल अपने कैलेंडर के हिसाब से 23 दिसंबर से 01 जनवरी या पिर 1 से 15 जनवरी के बीच छुट्टियां करते हैं.

उत्तर प्रदेश में कितने दिन होगा विंटर वैकेशन

उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में इस बार पूरे 15 दिनों का विंटर वैकेशन होगा. यूपी के स्कूल 31 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक बंद रहेंगे और 15 जनवरी 2027 से दोबारा खुलेंगे. वहीं, प्राइवेट स्कूल दिसंबर के आखिरी हफ्ते से जनवरी की शुरुआत तक अपने हिसाब से छुट्टियां तय करते हैं.

राजस्थान में विंटर वैकेशन कब है?

राजस्थान शिक्षा बोर्ड के एकेडेमिक केशन 2026-27 के अनुसार, राज्य के स्कूलों में 31 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी. 

जम्मू और कश्मीर में सबसे लंबा विंटर ब्रेक 

कश्मीर स्कूल शिक्षा निदेशालय (DSEK) के अकादमिक प्लानर के मुताबिक, फाउंडेशनल, प्रिपरेटरी और मिडिल स्तर की क्लासेस के लिए 07 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक और कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए 14 दिसंबर 2026 से 21 फरवरी 2027 तक एक्सपेक्टेड छुट्टियां लिस्टेड हैं, जिस पर अबी सरकारी आदेश आना बाकी है. 18 नवंबर 2026 को शिक्षा मंत्री शमीमा फिरदौस ने कहा कि फिलहाल मौसम सही है, लेकिन तापमान में भारी गिरावट आने पर छुट्टियों पर तुरंत विचार किया जाएगा.

हालांकि सभी स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे छुट्टियों की सटीक जानकारी के लिए अपने स्कूल के ऑफिशियल कैलेंडर और क्लास टीचर से एक बार कंफर्म जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें- बिहार में जमीन सर्वे तेज करने के लिए 3310 पदों पर बंपर बहाली, जानें किस पद पर कितनी मिलेगी नौकरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School Winter Vacation 2026-27, School Winter Vacation Delhi, School Winter Vacation Up
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com