विज्ञापन

UP Schools Academic Calendar: यूपी के स्कूलों में गर्मियों से लेकर सर्दियों तक की छुट्टी की तारीख आई सामने, जारी हुआ कैलेंडर

UP Schools Academic Calendar: यूपी के परिषदीय स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का कैलेंडर और नई गाइडलाइन जारी हुई हैं. इनमें बताया गया है कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए कई उपाय किए गए हैं. इसके अलावा शनिवार को बैग लेकर नहीं जाना होगा.

UP Schools Academic Calendar: यूपी के स्कूलों में गर्मियों से लेकर सर्दियों तक की छुट्टी की तारीख आई सामने, जारी हुआ कैलेंडर
UP Schools Academic Calendar: यूपी के प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों के लिए कैलेंडर जारी

UP Schools Schools Academic Calendar: स्कूली छात्रों को सबसे ज्यादा दिलचस्पी इस बात में होती है कि साल में कब लंबी छुट्टियां पड़ने वाली हैं. इसके लिए स्कूल की तरफ से जारी कैलेंडर का बेसब्री से इंतजार होता है. यूपी के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है, क्योंकि परिषदीय स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की नई गाइडलाइंस और कैलेंडर जारी कर दिया गया है. इस बार का फोकस न केवल पढ़ाई पर है, बल्कि छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. आइए जानते हैं कि स्कूल खुलने का समय क्या रहेगा और छुट्टियां कब पड़ने वाली हैं. 

बदल जाएगा स्कूलों का समय 

नए कैलेंडर के मुताबिक स्कूलों के खुलने का समय मौसम के अनुसार बदला गया है. 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेंगे. इसके बाद 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्कूलों को खोला जाएगा. 

कब पड़ेंगीं छुट्टियां?

गर्मियों की छुट्टी 20 मई से 15 जून तक होंगीं
सर्दियों की छुट्टी 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक दी जाएंगीं

नया सवेरा कार्यक्रम की शुरुआत

छात्रों को प्रेरित करने के लिए इस महीने से 'नया सवेरा' कार्यक्रम शुरू हो रहा है. हफ्ते में दो दिन शिक्षा विभाग के अधिकारी सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल होंगे और बच्चों को अनुशासन व जीवन मूल्यों की सीख देंगे. स्कूल के पुराने सफल छात्रों और तमाम क्षेत्रों के दिग्गजों को बच्चों से बात करने के लिए बुलाया जाएगा. इसके अलावा बड़े बच्चों (कक्षा 6-8) के लिए मानसिक स्वास्थ्य और किशोरावस्था की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे.

मोबाइल की लत से बचने के उपाय 

डिजिटल युग में बच्चों को मोबाइल और स्क्रीन से दूर रखने के लिए कुछ ठोस कदम उठाए गए हैं. प्रार्थना सभा में अखबार पढ़ना अनिवार्य होगा. बच्चों को मोबाइल और टीवी के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले नुकसान (जैसे आंखों की कमजोरी और एकाग्रता में कमी) के बारे में जागरूक किया जाएगा.लाइब्रेरी की किताबों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

शनिवार को लगेगी 'मस्ती की पाठशाला'

पढ़ाई के बोझ को कम करने के लिए शनिवार का दिन खास होगा. इस दिन No Bag Day, यानी शनिवार को बिना बस्ते के स्कूल आना होगा.
महीने के आखिरी शनिवार को बाल मनोविज्ञान पर आधारित खेल और गतिविधियां होंगी. इसके साथ ही बच्चों को अपनी समस्या लिखकर 'शिकायत पेटिका' में डालने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि उनकी परेशानियों का हल निकल सके.

बिहार में सिर्फ एक बार प्रतियोगी परीक्षा दे पाएंगे ये सरकारी कर्मचारी, फिर छोड़नी होगी नौकरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Schools Academic Calendar, UP Primary And Upper Primary Schools, UP Schools Time Table, UP Schools Holiday List, Summer Winter Vacations UP School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com