Monsoon Diet: विटामिन डी शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है. यह हड्डियों को मजबूत करने और इम्यून सिस्टम को स्ट्रोंग करने का काम करता है. विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. बारिश के मौसम में बादल छाए रहने के कारण अक्सर धूप नहीं निकलती है जिसके कारण इस मौसम में विटामिन डी की कमी होने का खतरा रहता है. इसकी कमी से शरीर में दर्द से लेकर मेंटल हेल्थ पर असर पड़ने तक की नौबत आ जाती है. बारिश के मौसम में डाइट में विटामिन डी से भरपूर फूड्स को शामिल करके इस समस्या से बचा जा सकता है. आइए जानें कौनसी हैं ये खानपान की चीजें जिनसे शरीर को अच्छीखासी मात्रा में विटामिन डी मिल जाता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
विटामिन डी से भरपूर फूड्स | Vitamin D Rich Foods
अंडाअंडों में प्रचुर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है और डाइट में अंडे शामिल करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी प्राप्त हो जाता है. अंडे में हेल्दी फैट और प्रोटीन भी होता है जिनसे शरीर को ऊर्जा मिलती है.
दूध और डेयरी उत्पादशाकाहारियों के लिए दूध और अन्य डेयरी प्रॉडक्ट्स जैसे पनीर, चीज और दही (Curd) विटामिन डी के अच्छे स्त्रोत साबित हो सकते हैं. डाइट में इन चीजों को शामिल करने से विटामिन डी की कमी पूरी हो सकती है.
मशरूममशरूम विटामिन डी से भरपूर होते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद हैं. मशरूम से इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है. मशरूम को डाइट में शामल करने से विटामिन D की कमी पूरी की जा सकती है. इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है.
फैटी फिशटूना, साल्मन और मैकेरल जैसी फैटी फिश को भी विटामिन डी का स्रोत (Vitamin D Source) माना जाता है. रोजाना की डाइट में इन्हें शामिल करने से विटामिन डी की कमी से बच सकते हैं.
डाइट में साबुत अनाज, संतरे, गाजर, ब्रोकोली और पालक को शामिल करना चाहिए. इससे भी विटामिन डी की कमी दूर करने में मदद मिल सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं