विज्ञापन

Vitamin C, Niacinamide, Salicylic Acid...किस उम्र में कौन-सा Serum इस्तेमाल करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताया

मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने अलग-अलग स्किन केयर सीरम को इस्तेमाल करने की सही उम्र के बारे में बताया है. आइए जानते हैं इस बारे में-

Vitamin C, Niacinamide, Salicylic Acid...किस उम्र में कौन-सा Serum इस्तेमाल करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताया
सीरम लगाने से पहले जान लें ये बात
(Photo Credit: Freepik)

स्किन केयर के लिए सीरम का इस्तेमाल आज के समय में काफी आम हो गया है. स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और साफ बनाए रखने के लिए लोग अलग-अलग सीरम यूज करते है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर सीरम को इस्तेमाल करने की भी एक सही उम्र होती है? इसे लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने Vitamin C, Niacinamide, Salicylic Acid और Peptides को इस्तेमाल करने की सही उम्र बताई है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय- 

Vitamin C सीरम को किस उम्र से लगाना चाहिए?

डॉक्टर सरीन बताती हैं, विटामिन सी सीरम को खासकर चेहरे को धूप से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. विटामिन सी चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने और स्किन को लाइट बनाने में मदद करता है. अच्छी बात यह है कि इसे किसी भी उम्र में अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है. बस सीरम लगाने के बाद सनस्क्रीन जरूर लगाएं. 

Niacinamide सीरम किस उम्र से लगाना चाहिए?

नियासिनामाइड भी स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने और स्किन को ब्राइट बनाने में मदद कर सकता है. एक्सपर्ट बताती हैं कि इसे मिड-20s से इस्तेमाल करना शुरू करना चाहिए.

Salicylic Acid किस उम्र से लगाना चाहिए?

एक्सपर्ट बताती हैं सैलिसिलिक एसिड को भी किसी भी उम्र में लगाया जा सकता है. खासकर ऑयली  स्किन वालों के लिए सैलिसिलिक एसिड बेहद फायदेमंद होता है. ये चेहरे पर मौजूद ब्लैकहेड्स को कम करने में मदद करता है, साथ ही स्किन पोर्स को साफ कर एक्ने-पिंपल की परेशानी को भी कम करता है. लेकिन स्किन पर 2% से ज्यादा सैलिसिलिक एसिड का इस्तेमाल न करें. 

Peptides कब से लगाएं?

पेप्टाइड्स स्किन पर एजिंग के असर को कम करने में मदद कर सकते हैं. जैसे पेप्टाइड्स के इस्तेमाल से फाइन लाइंस और रिंकल्स कम हो सकते हैं. एक्सपर्ट इन्हें लेट 20s के बाद इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं. डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, खासकर अगर आपकी आंखों के आसपास झुर्रियां पड़ने लगी हैं, तो पेप्टाइड्स का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. 

इस तरह आप अपनी उम्र के हिसाब से अपने लिए सही सीरम चुन सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Bharti Singh ने बताया बाल लंबे करने का नुस्खा, घर पर कड़ी पत्ता और मेथी से बना लें ये तेल, जानें आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skincare, Beauty News, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com