नहाते समय या स्विमिंग करते हुए कान में पानी चले जाना आम बात है. कई बार पानी कुछ देर में अपने आप निकल भी जाता है, लेकिन कई बार ये कान में ही रह जाता है. ऐसे में असहज महसूस होता रहता है, कान में भारीपन सा लगता है, आवाज कम सुनाई देती है, साथ ही ज्यादा देर पानी कान में रहने से इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है. इसी को लेकर ENT सर्जन डॉक्टर राजीव भाटिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि इस कंडीशन में घर पर किन आसान तरीकों से कान का पानी बाहर निकाला जा सकता है और किन गलतियों से बचना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में-
कान से पानी जल्दी बाहर कैसे निकालें?
नंबर 1- सिर को पानी वाली तरफ झुकाएंएक्सपर्ट कहते हैं, अगर कान में पानी जाने के बाद सिर हिलाने पर पानी की आवाज सुनाई दे रही है, तो ये अच्छी बात है. इसका मतलब है कि कान में कुछ बूंद पानी गया है और पानी ज्यादा अंदर नहीं है. ऐसे में सबसे पहले जिस कान में पानी गया है, अपने सिर को उसी तरफ झुकाएं. इसके बाद अपने ईयरलोब को हल्के हाथ से खींचें या हिलाएं. ऐसा थोड़ी देर करने से पानी अपने आप बाहर आ जाएगा.
नंबर 2- तुरंत उबासी लेंडॉक्टर कहते हैं, सुनने में ये अजीब लग सकता है लेकिन जम्हाई यानी उबासी लेने से भी कई बार कान में मौजूद पानी बाहर निकल जाता है.
नंबर 3- च्युइंग गम चबाएंअगर आपके पास च्युइंग गम है, तो थोड़ी देर इसे चबाने से भी कान का पानी बाहर आ सकता है. च्युइंग गम चबाते हुए अपने कान पर हथेली को रखें, हथेली से कान को धीरे से ढकें और फिर हटा लें. ऐसा करने से हल्का वैक्यूम बन सकता है और पानी बाहर आ सकता है.
कान में पानी चला जाए तो क्या नहीं करना चाहिए?एक्सपर्ट कहते हैं, कान में पानी चले जाने पर कई लोग तौलिया या कॉटन बड डालकर इसे निकालने की कोशिश करते हैं. ऐसा करने से बचें, इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. साथ ही पानी निकालने के लिए किसी नुकीली या पतली चीज का इस्तेमाल भी न करें.
डॉक्टर राजीव भाटिया कहते हैं, ज्यादातर मामलों में कान में पानी जाने पर ये कुछ समय में खुद बाहर आ जाता है, लेकिन अगर पानी जाने के बाद कान में तेज दर्द महसूस हो, सुनने में ज्यादा परेशानी होने लगे, साथ ही बुखार या भारीपन लगे, तो एक बार ईएनटी डॉक्टर को जरूर दिखाएं. खासकर स्विमिंग पूल या किसी नदी का गंदा पानी कान में जाने से इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है.
यह भी पढ़ें- बच्चे के मुंह से बदबू क्यों आती है? Parenting Expert ने बताया बदबू आए तो जरूर करें ये 3 काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं