विज्ञापन

मोगरा में फूल आने के लिए क्या करें? पौधों में फूल लाने के लिए क्या डालना चाहिए

मोगरा के पौधे में ढेर सारे फूल कैसे लाएं? मोगरा का पौधा लगा द‍िया पर उसमें फूल नहीं आ रहे हैं, तो बस ये 3 चीजें कीज‍िए फ‍िर 15 द‍िन में फूलों से भर जाएगा मोगरे का पौधा.

मोगरा में फूल आने के लिए क्या करें? पौधों में फूल लाने के लिए क्या डालना चाहिए
मोगरा में फूल कैसे बनाएं?

घर में मोगरे का पौधा खुशबू के ल‍िए लगाया है क‍ि जब उसमें फूल आएंगे तो पूरा घर महकेगा. लेक‍िन लाख जतन के बाद भी मोगरे में फूल नहीं आ रहे हैं. गार्डनर एक्‍सपर्ट कहते हैं क‍ि मोगरे का पौधा लगाना मुश्‍क‍िल नहीं है, लेक‍िन सबसे बड़ी द‍िक्‍कत आती है मोगरे के फूलों (Mogra Flowers) का गुच्छेदार उगना आना. कई बार मोगरे के पौधे (Mogra Plant) में एक से दो फूल ख‍िलते हैं, जिन्हें देख मन बेहद उदास हो जाता है, क्‍योंक‍ि ब‍िना फूलों के मोगरे के पौधे को लगाने का कोई फायदा नहीं है. अगर आप मोगरे का पौधा गमले में लगा रहे हैं, तो माली के अनुसार कुछ बातों का ध्‍यान रखना बेहद जरूरी है तभी आप एक फूलदार मोगरे का पौधा अपनी बालकनी में उगा सकते हैं. 

घर में मोगरे के पौधे में फूल उगाना | Growing Mogra Flowers at Home 


मोगरे के पौधे में ढेर सारे फूल उगाने के लिए इस पौधे से जुड़ी कुछ विशेष जानकारी आपको होनी चाहिए, जिससे पौधा तेज से उगेगा और इसमें फूल भी भर भरकर आएंगे. 

मोगर का पौधा लगाने के ल‍िए गमले का चुनाव


मोगरे का पौधा घर की बालकनी में लगा रहे हैं, तो प्लास्टिक के गमले में नहीं लगाना चाहिए. इसकी जगह आप मोगरे का पौधा मिट्टी के गमले (Earthen Pot) में ही लगाएं. इससे वह अच्छी तरह फलता-फूलता है. मोगरे का पौधा अगर प्लास्टिक के गमले में रहेगा, तो धूप से प्लास्टिक ज्यादा गर्म होने से पौधे की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. आपने देखा भी होगा तेज धूप में प्लास्टिक के गमले का रंग भी उड़ जाता है और हवा पास भी नहीं होता  है प्लास्टिक के गमले में. इससे पौधे की जड़ों को काफी नुकसान पहुंचता है. 

मोगरे का पौधा कहां रखना चाह‍िए 


मोगरे के पौधे (Mogra Plant) को धूप लगाना बेहद जरूरी है. सिर्फ आधे या एक घंटे के लिए मोगरे के पौधे को धूप में रखने से बात नहीं बनेगी. आपको कम से कम 5 से 6 घंटों के लिए मोगरे के पौधे को धूप लगानी चाह‍िए, जिससे उसमें ज्यादा फूल आएंगेऔर मोगरे का पौधा फूलों से भर जाएगा . 

पौधे को दें पोषण 


मोगरे के पौधे को पोषण से भरपूर खाद देना बेहद जरूरी है. इसकी मिट्टी में 50 फीसदी तक गाय के गोबर (Cow Dung) को मिलाना अच्‍छा माना गया है. महीने में एक बार गमले की मिट्टी को जरूर बदलना चाह‍िए. इसमें 15 फीसदी तक रेत भी जरूर म‍िलाएं. 

माली ने कहा इस्‍तेमाल करें एपसम सॉल्ट 


माली के अनुसार मोगरे में एपसम सॉल्ट मिलाना इसके पोषण के लिए बेह अच्छा है. कम से कम दो लीटर पानी में एक चम्मच एपसम सॉल्ट लें और अच्छे से मिला लें. अब इस मिश्रण को मोगरे के पौधे पर स्प्रे कर दें. आधे महीने बाद ही आपको मोगरे में ख‍िले हुए फूल नजर आने लगेंगे. 

 पौधा नहीं सूखेगा 


मोगरे का पौधा धूप में ज्यादा देर रहने से कई बार सूख जाता है. इसके ल‍िए पौधे को भरपूर मात्रा में पानी दें. रोजाना पर्याप्त पानी डालने पर मोगरे में फूल ख‍िलने लगेंगे. 

यह भी पढ़ें- बच्चे के मुंह से बदबू क्यों आती है? Parenting Expert ने बताया बदबू आए तो जरूर करें ये 3 काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com