Skin Care: स्किन केयर की बात होती है तो बेसन, चावल और दही जैसी चीजों का जिक्र सबसे पहले आता है, लेकिन आटे को चेहरे पर लगाने के बारे में कम ही लोग सोचते हैं. असल में त्वचा के लिए आटा (Atta) भी बेहद फायदेमंद होता है. यह ना सिर्फ सेहत को दुरुस्त रखता है बल्कि आटा स्किन को निखारने में भी असरदार होता है. आटे में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. आटा स्किन को विटामिन, सेलेनियम, मैंग्नीज और जिंक भी देता है. चेहरे पर आटा सही तरह से लगाया जाए तो इससे ऑयली स्किन क्लेंज होती है, त्वचा के टॉक्सिंस हटते हैं, दाग-धब्बे (Dark Spots) कम होने में असर दिखता है, टैनिंग हल्की होती है और चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स हटती हैं सो अलग. ऐसे में यहां जानिए घर पर आसानी से किस-किस तरह से आटे (Wheat Flour) के फेस पैक्स बनाकर चेहरे पर लगाए जा सकते हैं. ये फेस पैक्स स्किन को ग्लोइंग और बेदाग बना देते हैं.
नारियल तेल में मिलाकर लगा ली यह चीज तो चमक जाएगी त्वचा, रातभर में खिल जाएगा चेहरा
निखरी त्वचा के लिए आटे के फेस पैक्स | Atta Face Packs For Glowing Skin
आटा और दूधचेहरा जरूरत से ज्यादा ऑयली है तो इस इस चिपचिपाहट को कम करने के लिए आटे और दूध (Milk) को मिलाकर फेस पैक बनाया जा सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच आटे में 2 चम्मच ही दूध मिला लें. इस फेस पैक को पूरे चेहरे और साथ ही गले पर लगाकर 15 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें. चेहरा निखर जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दाग-धब्बे कम करने, टैनिंग हटाने और स्किन को हाइड्रेशन देने के लिए इस फेस पैक को बनाकर लगाएं. फेस पैक तैयार करने के लिए 2 चम्मच आटा, 2 चम्मच दही और एक चम्मच शहद (Honey) को मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. हफ्ते में एक बार इस फेस पैक को लगाया जा सकता है.
आटा और गुलाबजलइस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच आटे में दूध और पेस्ट बनाने जितना गुलाबजल मिलाएं. चेहरे और गर्दन पर इस फेस पैक को लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. स्किन की अच्छी क्लेंजिंग हो जाती है. इस फेस पैक से चेहरे पर ताजगी भी आती है.
आटा और मलाईदाग-धब्बों की सफाई के लिए दूध और मलाई का फेस पैक भी बेहद असरदार होता है. इस फेस पैक को बनाना भी बेहद आसान है. 2 चम्मच आटे में 3 चम्मच मलाई मिला लें. आप चाहे तो मलाई ज्यादा भी डाल सकते हैं. इसे चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट लगाएं और फिर हाथों पर पानी लगाकर इसे हल्के-हल्के से मलते हुए छुड़ा लें. यह फेस पैक चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स को भी हटाता है.
आटा और संतरे का छिलकाबराबर मात्रा में आटा और संतरे के छिलके का पाउडर लेकर मिला लें. इसमें दूध, शहद और थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. स्किन चमकदार और निखरी हुई बनती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं