Rashmika Vijay Wedding: ब्यूटीफुल साउथ कपल विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना ने बीती 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में पूरे रीति-रिवाज से शादी रचाई. कपल एक प्राइवेट सेरेमनी में परिणय सूत्र में बधे, जिसमें फैमिली, करीबी रिश्तेदार और फिल्म जगत के खास लोग शामिल थे. अब चारों ओर विजय-रश्मिका की इस प्योर ट्रेडिनशनल शादी की चर्चा हो रही है. सबसे ज्यादा चर्चा कपल के ट्रेडिशनल वेडिंग कॉस्ट्यूम की हो रही है, जिसमें वे सोने से लदे हुए हैं. ना सिर्फ रश्मिका बल्कि विजय देवरकोंडा ने भी हैवी गोल्ड ट्रेडिशनल ज्वैलरी पहनी है, जिसमें वह किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे. चलिए डालते हैं एक नजर विजय देवरकोंडा की इस खूबसूरत ट्रेडिशनल हैवी गोल्ड ज्वैलरी पर.
सिर से पांव तक गोल्ड से सजे थे विजय

सबसे पहले बात करते हैं, विजय की कलाई में दिख रहे थानोस टाइप हैवी गोल्ड ब्रेसलेट की, जो किसी राजकुमार के हाथ ही में देखा जा सकता है. विजय ने सोने का कमरबंद पहना, जिसे ओडियानम बोलते हैं. यह कमर बंद विजय के वेडिंग लुक को रिच कर रहा था. विजय ने पैरों में गोल्ड एंकल पहनी थी, जिसे तेलुगु रीति-रिवाज में कोलुसू बोलते हैं. इसी के साथ विजय ने गले में दो हैवी गोल्ड नेकलेस भी पहने थे. इन नेकलेस में मां लक्ष्मी समेत कई भगवानों की तस्वीरें हैं. इनका वजन 1.2 से 2 किलो ग्राम है, जिसकी कीमत आज के हिसाब से 3.2 करोड़ रुपये की है. विजय ने कानों को खाली नहीं छोड़ा और खूबसूरत छोटे लेकिन हैवी गोल्ड ईयररिंग्स कैरी किए थे. वहीं, विजय के दूल्हे राजा वाले लुक में गोल्ड के बाजू बंद ने भी चार चांद लगाए. सबसे खास बात यह है कि विजय ने अपनी शादी में पूरी ज्वैलरी गोल्ड की पहनी थी, यहां तक कि उनकी रिंग भी प्लेन गोल्ड में थी.
ये भी पढ़ें: Udaipur में शादी, Hyderabad में ग्रैंड रिसेप्शन! रश्मिका मंदाना -विजय देवरकोंडा की कुल संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
रश्मिका मंदाना लगीं राजकुमारी

विजय ने अपनी शादी में तकरीबन 2 किलो से ज्यादा सोना पहना था. ना सिर्फ विजय बल्कि रश्मिका मंदाना भी दुल्हन के रूप में सिर से पांव तक सिर्फ सोने से सजी दिखीं. रश्मिका ने हैवी नेकलेस के साथ-साथ हैवी ईयररिंग्स और मांग टीका कैरी किया था. रश्मिका के हाथ सोने के कंगन और उंगलियां गोल्ड रिंग से भरी हुई थीं. विजय और रश्मिका ने अपनी इस ड्रीमी वेडिंग से अपनी लाइफ का एक स्टेप पूरा कर लिया है और वे सदा-सदा के लिए एक-दूजे के हो गये हैं. बता दें, विजय-रश्मिका ने लंबे समय तक एक-दूजे को गुपचुप डेट करने के बाद शादी रचाई है. आने वाले 4 मार्च को कपल अपना वेडिंग रिसेप्शन देगा, जिसमें साउथ स्टार्स के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी नजर आ सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं