विज्ञापन

हेल्थ-कॉन्शियस पार्टनर के लिए Valentine’s Day पर ये बनाएं, खुशी से झूम उठेगा आपका प्‍यार

Valentine’s Day 2026 पर प्‍यार जताने के कई तरीके हो सकते हैं. ऐसा ही एक तरीका है खाने के जरिए प्‍यार जताना.

हेल्थ-कॉन्शियस पार्टनर के लिए Valentine’s Day पर ये बनाएं, खुशी से झूम उठेगा आपका प्‍यार

Valentine's Day 2026 पर प्‍यार जताने के कई तरीके हो सकते हैं. ऐसा ही एक तरीका है खाने के जरिए प्‍यार जताना. खासकर उन लोगों के लिए जो हेल्थ-कॉन्शियस हैं. ऐसे लोगों के लिए यह बात सही है कि दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है. ऐसे लोग अपनी डाइट को लेकर स्ट्रिक्ट होते हैं. इन्‍हें बाहर जाकर रेस्‍टोरेंट या होटल में खाना पसंद नहीं होता. ये मीठी चीजों से भी दूर रहते हैं. इनके लिए बेस्‍ट होता है होम कुकिंग फूड. अगर आपके पार्टनर भी ऐसे हैं, तो इस वैलेंटाइन आप उनके लिए ये डिशिज बना सकते हैं. 

वैलेंटाइन डे पर ऐसे करें मेकअप, लगेंगी बेहद खूबसूरत

Latest and Breaking News on NDTV

हेल्थ-कॉन्शियस पार्टनर के लिए Valentine's Day पर ये बनाएं

स्‍पेशल सलाद 
डाइट वाले लोग सलाद खाते हैं. इसलिए स्‍पेशल सलाद तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए उबले क्विनोआ में ताजी कटी स्ट्रॉबेरी, पालक के पत्ते और भुने बादाम मिलाकर स्‍पेशल सलाद तैयार कर लें. ऊपर से थोड़ा शहद डाल सकते हैं. 

हार्ट शेप पैनकेक 
दिल के आकार के पैनकेक बनाइए और ऊपर से शहद, स्ट्रॉबेरी डालें. यह दिखने में भी प्यारा और स्वाद में भी लाजवाब होता है.

हार्ट शेप रोटियां 
मल्टीग्रेन आटे की रोटियों को 'हार्ट शेप' कटर से काटें और उन्हें बिना घी के सेंक लें. इसे किसी भी सब्‍जी के साथ परोस सकते हैं. 

रूठी हुई गर्लफ्रेंड या बीवी को मनाने के लिए वैलेंटाइन से पहले अपनाएं ये तरीके, झट से मान जाएगी...

बेरी फ्रूट सलाद
सेब, अनार, केला, स्ट्रॉबेरी को काटकर हल्का सा शहद और नींबू मिलाएं. हेल्दी भी और प्यार भरा भी  होता है. 

शकरकंद की चाट
चाट खाने का मन है तो शकरकंद का इस्तेमाल करें. इसे उबालकर टुकड़ों में काटें. नींबू का रस, चाट मसाला, अनार के दाने डालें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Valentines Day 2026, Valentines Day 2026 Celebration, Valentines Day 2026 Ideas, Valentines Day 2026 Wishes, Healthy Recipes For Valentines Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com