विज्ञापन

रूठी हुई गर्लफ्रेंड या बीवी को मनाने के लिए वैलेंटाइन से पहले अपनाएं ये तरीके, झट से मान जाएगी...

Relationship Tips: अगर आप भी वैलेंटाइन से पहले अपनी रूठी हुई बीवी या गर्लफ्रेंड को मनाना चाहते हैं, तो इन टिप्स की मदद से झट से मनाएं.

रूठी हुई गर्लफ्रेंड या बीवी को मनाने के लिए वैलेंटाइन से पहले अपनाएं ये तरीके, झट से मान जाएगी...
Relationship Tips: वैलेंटाइन से पहले नाराज गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं.

Valentines Day 2026: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और कल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा.  वैलेंटाइन डे कपल्स के लिए बेहद खास होता है. लेकिन कई बार कुछ छोटी-छोटी बातों से कपल्स के बीज झगड़े हो जाते हैं. ऐसे में अपनी रूठी हुई बीवी या गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं ये एक बड़ा सवाल बन जाता है. हर रिश्ते के दो पहलू होते हैं. रिश्ता दोस्ती का हो या प्यार का, उसमें सुख-दुख, रूठना-मनाना चलता रहता है. अगर उन्हें समय पर नहीं सुलझाया जाए तो रिश्ते की उलझन बढ़ती जाती है. अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपसे नाराज है, तो उसे वक्त पर मनाना बहुत जरूरी है. कहीं ऐसा न हो जाए कि आपकी छोटी सी बात उसके दिल में फांस की तरह चुभती रह जाए और उसका परिणाम आपको बाद में भुगतना पड़े.

अगर आप भी अपनी नाराज गर्लफ्रेंड या बीवी को मनाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप उन्हें झट से मना सकते हैं.

नाराज गर्लफ्रेंड या बीवी को कैसे मनाएं- (Naraz girlfriend aur wife ko kaise manaye)

1. वजह जानें- 

सबसे पहले आपको अपनी गर्लफ्रेंड या बीवी की नाराज होने की वजह जनाना है. इस पर कुछ करने से पहले आपको नाराजगी की वजह समझनी होगी. सिर्फ सॉरी बोलकर आप उनकी नाराजगी नहीं दूर कर सकते हैं. समस्या को जाने बगैर किसी भी चीज का समाधान निकाल पाना आसान नहीं है. इसके लिए आपस में कम्युनिकेशन होना जरूरी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. माफी-

अगर आपको लगता है कि आपकी गलती है, को बिना बात को बढ़ाए, माफी मांग लें. उसे ऐसा भरोसा दिलाएं कि आगे से आप ऐसा नहीं करेंगे.

3. सीमित मजाक-

गर्लफ्रेंड, दोस्त या पत्नी को मनाते समय अगर मजाक का सहारा ले रहे हैं, तो भी अपनी भाषा को संयमित रखने की कोशिश करें. आपकी बातें या हंसी बनावटी नहीं होनी चाहिए. न ही मजाक समझकर ऐसा कुछ कहें, जिससे वह और भी ज्यादा हर्ट हो जाए. 

4. बैठकर बात करें-

अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में नहीं हैं यानी आस-पास या साथ में रहते हैं, तो सामने बैठकर ही इस उलझन को सुलझाएं.

5. गिफ्ट दें-

गर्लफ्रेंड, दोस्त या पत्नी को मनाने के लिए आप उनकी पसंदीदा चीजें गिफ्ट करें. माफी के साथ गिफ्ट भी जरूरी है.

6. चॉकलेट और फूल-

नाराज गर्लफ्रेंड, दोस्त या पत्नी को मनाने के लिए आप सॉरी के साथ चॉकलेट और फूल दें. ताकी उसका मूड बेहतर हो.  

ये भी पढ़ें- साथ रहना काफी नहीं, महसूस होना जरूरी, जानें Emotional Availability क्यों बन गई है आज के रिश्तों की जरूरत

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Valentines Day, Relationship Tips, How To Convince Angry Girlfriend Aur Wife, Naraz Girlfriend Aur Wife Ko Kaise Manaye, Angry Girlfriend, How Boyfriend Deal With An Angry Girlfriend, Valentines Day Special, How To Quiet An Angry Girlfriend, How To Convince Angry Girlfriend, Naraz Girlfriend Ko Kaise Manaye, Couple Tips, How To Plan Date, How To Say Sorry, Romance Tips, Romantic Couple, Valentines Day Quotes, Valentines Day Image, Valentines Day Massage, Valentines Day Shayari, Valentines Day Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com