विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर ऐसे करें मेकअप, लगेंगी बेहद खूबसूरत

इस दिन को लेकर लड़कियों की चाहत होती है कि वे सबसे खूबसूरत दिखें. इसके लिए जरूरी है के मेकअप सही तरीके से किया गया हो.

वैलेंटाइन डे पर ऐसे करें मेकअप, लगेंगी बेहद खूबसूरत

वैलेंटाइन डे की तैयारी कपल्‍स कई दिन पहले से शुरू कर देते हैं. इस दिन को लेकर लड़कियों की चाहत होती है कि वे सबसे खूबसूरत दिखें. इसके लिए जरूरी है के मेकअप सही तरीके से किया गया हो. अक्सर मेकअप करते हुए लड़कियां कई गलतियां कर देती हैं, जिससे मेकअप के कुछ देर बाद ही वह खराब होना शुरू हो जाता है. जानें वैलेंटाइन डे के खास दिन के लिए मेकअप करने का सही तरीका क्‍या हो, जिससे आप बेहद खूबसूरत लगें और मेकअप लंबे समय तक टिका रहे. 

चांद सा चेहरा चाहिए तो घर पर बनाएं ये फेसपैक, हफ्ते में दो बार लगाएं, फिर देखें क्‍या होगा कमाल

वैलेंटाइन डे पर ऐसे करें मेकअप

  • चेहरे पर मेकअप अप्लाई करने से पहले स्किन केयर टिप्स अपनाना बेहद जरूरी है. इसके लिए सबसे पहले अच्‍छे से फेस वॉश करें. चेहरे को साफ कपड़े से पोंछ लें. अब चेहरे पर सबसे पहले सीरम लगाना है. इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं. अगर धूप निकली है तो सन प्रोटेक्शन के लिए सनस्क्रीन अप्लाई करना भी बहुत जरूरी है. 
Latest and Breaking News on NDTV
  • 2 से 3 मिनट के बाद चेहरे और गर्दन पर अच्‍छे से प्राइमर लगा लें. अब बारी है फाउंडेशन की. ब्रश या फिंगर की मदद से चेहरे और गर्दन पर फाउंडेशन लगाएं और उसे अच्‍छी तरह से लगाएं. यानी कहीं कम या कहीं ज्‍यादा ना हो, फाउंडेशन एकसार लगा होना चाहिए. अगर आपने ये स्‍टेप ठीक कर लिया तो मेकअप का ये बेस लंबे समय तक टिका रहेगा. 
  • आंखों और लिप्स के पास जरूरत के हिसाब से थोड़ी क्वांटिटी में कंसीलर लगाएं. अब मेकअप पाउडर से मेकअप सेट करें. 

इस देसी चीज से चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा निखार, हर कोई निहारता रह जाएगा

  • गालों पर पिंक कलर का ब्लश लगाएं. इसे ब्रश या उंगली की मदद गालों से कानों की तरफ फैला लें. 
  • अब बारी आती है आंखों के मेकअप की. सबसे पहले आंखों के ऊपरी हिस्से पर कंसीलर लगाएं. अब पंसदीदा आईशैडो लगाएं. इसके बाद आंखों पर आईलाइनर लगाएं और मस्कारा की मदद से आंखों के मेकअप को कंप्‍लीट लुक दें. 
  • लिपस्टिक लगाने से पहले लिप्स पर लिप बाम लगाएं. लिप लाइनर की मदद से लिप को परफेक्ट शेप दें और फिर लिपस्टिक लगाएं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com