विज्ञापन

First Date Tips: पहली मुलाकात में ये काम करके जीत लें सामने वाले का दिल

पहली मुलाकात बहुत खास होती है. हर किसी की चाहत होती है कि वह पहली मुलाकात में सामने वाले का दिल जीत ले.

First Date Tips: पहली मुलाकात में ये काम करके जीत लें सामने वाले का दिल

First Date Tips: पहली मुलाकात बहुत खास होती है. हर किसी की चाहत होती है कि वह पहली मुलाकात में सामने वाले का दिल जीत ले क्योंकि सामने वाला पहली मुलाकात में आपके बारे में काफी हद तक राय बना लेता है. यही वजह है कि लोग फर्स्‍ट डेट को लेकर कई तैयारियां करते हैं. ड्रेस से लेकर परफ्यूम तक, हर चीज परफेक्‍ट ढूंढ़ते हैं. पर क्‍या केवल इन्‍हीं चीजों से किसी का दिल जीता जा सकता है. यकीन मानिए ये सब आपके लुक को बेहतर तो बनाते हैं, पर दिल जीतने के लिए कुछ बातों को ध्‍यान रखना बहुत जरूरी है. 

पहली मुलाकात में करें ये काम, सामने वाला हो जाएगा इंप्रेस  

आंखों में आंखे डालकर बात करें 

आत्‍मविश्‍वास से भरपूर लोग सभी को पसंद आते हैं. इसलिए जब आप पहली मुलाकात के लिए पहुंचे, तो आंखों में आंखें डालकर आत्‍मविश्‍वास से बात करें. इससे आपकी पर्सनेलिटी बहुत आकर्षक लगती है. 

Valentine's Day 2026: पार्टनर को दें सरप्राइज, वैलेंटाइन डे पर ऐसे सजाएं बेडरूम

नाम लेकर बात करें

जब आप किसी से उसका नाम लेकर बात करते हैं, तो सामने वाले को बहुत अच्‍छा लगता है क्‍योंकि अपना नाम सुनना हर इंसान को पसंद होता है. इससे ये संदेश भी जाता है कि आप सामने वाले का सम्‍मान करते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

केवल बोलते ना रहें, सुनें भी 

पहली मुलाकात में लोग काफी कुछ बात करना चाहते हैं और ये जायज भी है. मगर ये तो गलत है कि केवल आप ही बोलते रहें और सामने वाले को बोलने का मौका तलाशाना पड़े. इसलिए सामने वाले को भी बोलने का मौका दें, और आप उसकी बातों को ध्यान से सुनें. उन्‍हें ये लगे कि आप उनकी हर बात को समझ रहे हैं. 

Relationship Advice: जब कोई आपके प्यार की कदर न करे तो क्या करें?

सामने वाले के बारे में जानें 

कोई रिश्‍ता तभी टिक सकता है जब दोनों एक-दूसरी की पसंद व नापसंद का सम्‍मान करते हों. इसलिए पहली मुलाकात से ही उनकी पसंद के बारे में जानने की कोशिश करें. इससे सामने वाले को लगेगा कि आप उनकी च्‍वाइस की कद्र करते हैं. 

हंसते हुए हो हर बात 

जब भी किसी से पहली बार मिले तो चेहरे पर मुस्‍कान होनी चाहिए. हर किसी को खुशमिजाज लोग पसंद आते हैं. आजकल के स्‍ट्रेस भरे माहौल में हंसने वाला शख्‍स भला किसे पसंद नहीं आएगा. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
First Date Tips, Dating Tips, Dating Tips For Men, Dating Tips In Hindi, Dating Advice In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com