Vaishno Devi Yatra 2026: मां दुर्गा के भक्तों को सालभर शारदीय नवरात्रि का इंतजार रहता है. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर स्थित पवित्र धाम भी पहुंचते हैं. त्रिकुटा पर्वत में बसे माता वैष्णो देवी मंदिर की समुद्र तल से ऊंचाई करीब 5,200 फीट है. मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कटरा से लगभग 14 किलोमीटर की चढ़ाई करनी होती है. अगर आप भी इस साल नवरात्रि पर वैष्णो देवी जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. आज हम आपको दिल्ली सेे वैष्णो देवी जाने के रूट, ट्रेन और फ्लाइट की जानकारी देने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...
दिल्ली से वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेनदिल्ली से वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेन सबसे ज्यादा सुविधाजनक ऑप्शन माना जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैष्णो देवी का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कटरा है और यहां दिल्ली से कई ट्रेनें चलती हैं. साथ ही दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 650 किलोमीटर है.
आप वंदे भारत एक्सप्रेस से भी यात्रा कर सकते हैं, जो करीब 8 घंटे 20 मिनट में कटरा पहुंचा देती है. इसके अलावा मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस, शालीमार मालिनी एक्सप्रेस और जम्मू मेल जैसी ट्रेनें भी इस रूट पर चलती हैं.
कटरा के अलावा आप जम्मू के लिए भी ट्रेन बुक कर रहे हैं. इसके लिए नई दिल्लीी-जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस भी एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है. ये ट्रेन लगभग 8 घंटे 20 मिनट में जम्मू पहुंचती है. वहां से आप टैक्सी या बस की मदद से कटरा पहुंच सकते हैं.

Photo Credit: Vaishno Devi official website
जरूरी बातनवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है, इसलिए ट्रेनों का समय बदल सकता है. साथ ही सीट भी काफी जल्दी बुक हो जाती है. ऐसे में आप जाने से काफी समय पहले ही बुकिंग कर लें. साथ ही टिकट बुक करने से पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर ताजा जानकारी जरूर चेक कर लें.
फ्लाइट का भी है ऑप्शनअगर आप कम समय में दिल्ली से कटरा पहुंचना चाहते हैं तो फ्लाइट का ऑप्शन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली से जम्मू की फ्लाइट में लगभग 1 घंटा 20 मिनट का समय लगता हैै. वैष्णो देवी का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जम्मू एयरपोर्ट है. वहां पहुंचने के बाद आपको कटरा जाने के लिए टैक्सी या बाकी लोकल ट्रांसपोर्ट चुनना होगा.
कटरा कैसे पहुंचें?दिल्ली से माता वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेन और फ्लाइट के अलावा बस ऑप्शन भी उपलब्ध है. दिल्ली से कटरा तक बस से पहुंचने में आमतौर पर करीब 14 घंटे का समय लग सकता है. वहीं, अगर आप अपनी यात्रा को और यादगार बनाना चाहते हैं, तो इसे दो हिस्सों में ट्रैवल कर सकते हैं. रास्ते में लुधियाना में रुककर पंजाब के स्वादिष्ट खाने और स्थानीय संस्कृति का आनंद लें, फिर वहां से कटरा के लिए आगे बढ़ जाएं.
यह भी पढ़ें: सस्ती फ्लाइट, पैकिंग, टाइमिंग... ट्रैवलर ने बताए इंटरनेशनल ट्रिप को आसान बनाने के लिए 7 हैक्स, जानिए यहां
यह भी पढ़ें: श्रीलंका घूमना है? IRCTC लेकर आया 6 दिन का रामायण यात्रा पैकेज, जानिए कीमत समेत जरूरी डिटेल्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं