विज्ञापन

सस्ती फ्लाइट, पैकिंग, टाइमिंग... ट्रैवलर ने बताए इंटरनेशनल ट्रिप को आसान बनाने के लिए 7 हैक्स, आप भी कर सकते हैं फॉलो

आज हम आपको कुछ ट्रैवलिंग हैक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी इंटरनेशनल ट्रिप को आसान बना सकते हैं. इसकी जानकारी सोलो ट्रैवलर और कंटेंट क्रिएटर जयंत शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी है.

सस्ती फ्लाइट, पैकिंग, टाइमिंग... ट्रैवलर ने बताए इंटरनेशनल ट्रिप को आसान बनाने के लिए 7 हैक्स, आप भी कर सकते हैं फॉलो
इंटरनेशनल ट्रिप के लिए जरूरी हैक्स
Photo Credit: NDTV

Travelling Hacks: आज के समय में विदेश घूमने जाना काफी आम हो गया है. डिजिटल दौर में घर बैठे ही होटल और फ्लाइट की बुकिंग हो जाती है. लेकिन इसके साथ-साथ यात्रा की सही प्लानिंग करना भी उतना ही जरूरी है. किसी भी देश में जाने से पहले फ्लाइट, होटल, घूमने-फिरने का खर्च, शॉपिंग और खाने-पीने जैसे कई चीजों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ट्रैवलिंग हैक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी इंटरनेशनल ट्रिप को आसान बना सकते हैं. इसकी जानकारी सोलो ट्रैवलर और कंटेंट क्रिएटर जयंत शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी है. इन टिप्स को आप भी फॉलो कर सकते हैं.

1. सस्ती फ्लाइट के लिए हैक

जयंत शर्मा ने बताया कि फ्लाइट टिकट बुक करते समय Skyscanner और Google Flights दोनों का इस्तेमाल करना चाहिए. उनके मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को टिकट बुक करना अक्सर फायदेमंद रहता है, क्योंकि इन दिनों किराया बाकी दिनों की तुलना में कम हो सकते हैं. उन्होंने यह भी सलाह दी कि टिकट्स की बेहतर कीमत पाने के लिए ट्रिप से कम सेे कम 6 से 8 हफ्ते पहले टिकट बुक कर लेना चाहिए. 

फॉरेक्स कार्ड को लेकर उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा के दौरान सामान्य बैंक कार्ड का इस्तेमाल कम करें और Wise या Revolut जैसे कार्ड लेने का सोचें.  उनका कहना है कि इससे करेंसी कन्वर्जन फीस पर काफी पैसे बचाए जा सकते हैं.

2. एकोमोडेशन के लिए हैक

जयंत शर्मा ने सोलो ट्रैवलर्स और बैकपैकर्स को होटल की जगह हॉस्टल चुनने की सलााह दी. वो बताते हैं कि हॉस्टल में स्टे करना ट्रैवल के एक्सपीरिएंस को पूरी तरह बदल सकता है. यहां आपको नए लोगों से मिलने और दोस्त बनाने का मौका मिलेगा. साथ ही ट्रिप भी काफी यादगार बन जाती है. 

3.  टैक्स रिफंड

जयंत शर्मा ने एक और दिलचस्प ट्रैवल हैक बताते हुए कहा कि विदेश यात्रा के दौरान मिलने वाले टैक्स रिफंड का फायदा जरूर उठाना चाहिए. उन्होंने बताया कि अगर आप जापान जैसे देश में 11,000 येन के जूते खरीदते हैं, तो उस कीमत का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा टैक्स के रूप में शामिल होता है. कई दुकानों में टूरिस्ट अपना पासपोर्ट दिखाकर इस टैक्स को तुरंत हटवा सकते हैं. इससे खरीदारी की कुल कीमत कम हो जाती है और अच्छी-खासी बचत की जा सकती है.

4. करेंसी एक्सचेंज टिप

जयंत शर्मा बताते हैं कि विदेश यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद करेंसी एक्सचेंज काउंटरों से पैसे बदलवाने से बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि वहां अक्सर एक्सचेंज रेट कम फायदेमंद होते हैं. इसकी जगह आप शहर के अलग-अलग एक्सचेंज सेंंटरों के रेट की तुलना करें और उसके बाद ही बड़ी करेंसी एक्सचेंज कराएं.

5. सही समय चुनें

विदेश यात्रा में सिर्फ जगह नहीं, बल्कि टाइमिंग भी बजट पर बड़ा असर डाल सकती है. कई बार फ्लाइट एक दिन पहले या एक दिन बाद लेने से आपको काफी पैसे की बचत हो सकती है. इसलिए टिकट बुक करने से पहले अलग-अलग तारीीखों के किराए जरूर चेक करें.

6. पैकिंग कैसे करें?

यात्रा पर निकलने से पहले जरूरी सामान अच्छी तरह पैक कर लें. अक्सर लोग कुछ जरूरी चीजें घर पर भूल जाते हैं और फिर उन्हें विदेश में खरीदना पड़ता है, जहां कीमत काफी ज्यादा हो सकती है. ऐसे में आप जरूरी सामान सबसे पहले पैक कर लें.

7. छोटे-छोटे खर्चों पर रखें नजर

विदेश यात्रा के दौरान एटीएम से पैसे निकालने की फीस, कार्ड कन्वर्जन चार्ज और अतिरिक्त बैगेज फीस जैसे छोटे-छोटे खर्च धीरे-धीरे बड़ा खर्च बन सकते हैं. इसलिए ट्रिप से पहले इन चार्ज की जानकारी जरूर लें.

यह भी पढ़ें: श्रीलंका घूमना है? IRCTC लेकर आया 6 दिन का रामायण यात्रा पैकेज, जानिए कीमत समेत जरूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ें: पितृपक्ष मेला 2026: श्रद्धालुओं के लिए पिंडदान स्‍पेशल पैकेज, यात्रा से लेकर पूजा-आवास और भोजन तक की सुव‍िधा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Travel Hacks, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com