आंखें हमारे चेहरे का सबसे खूबसूरत हिस्सा होती हैं. लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि उनकी आंखों के नीचे हर समय पफीनेस रहने लगी है या आंखों के नीचे की स्किन लटकने लगी है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. एस्थेटिक कंसल्टेंट और फिजिशियन सारू सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. अपनी इस पोस्ट में उन्होंने आंखों के नीचे होने वाली पफीनेस को कम करने के कुछ तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
अपनी पोस्ट में सारू सिंह बताती हैं, सुबह के समय आंखों के नीचे हल्की पफीनेस दिखना आम बात है. रातभर लेटे रहने से आंखों के आसपास ज्यादा फ्लूइड जमा होने लगता है, इससे सुबह अंडर-आई एरिया थोड़ा फूला-फूला लगता है. इसे ठीक करने के लिए आप आंखों के आसपास कुछ देर ठंडी पट्टी रख सकते हैं. थोड़ी देर बाद ये पफीनेस अपने आप ठीक हो जाती है.
अगर दिनभर हल्की सूजन रहे तो क्या करें?
एक्सपर्ट आगे बताती हैं, अगर आपकी आंखों के नीचे दिनभर पफीनेस रहने लगी है या अंडर-आई स्किन अचानक लटकी हुई महसूस हो रही है, तो इसके पीछे कुछ आम कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. जैसे-
नींद पूरी न होनाफिजिशियन बताती हैं, नींद पूरी न होने पर भी आंखों के नीचे पफीनेस बढ़ने लगती है, साथ ही स्किन डल और लटकी हुई महसूस होती है. ऐसे में अपनी नींद पर ध्यान दें. एक्सपर्ट रोज 7 से 8 घंटे सोने की सलाह देती हैं.
ज्यादा नमक का सेवनज्यादा नमक खाने से भी शरीर में फ्लूइड रुक सकता है, जिससे भी आंखों के नीचे हल्की सूजन नजर आने लगती है. खासकर रात के समय बहुत ज्यादा मात्रा में नमक खाने से बचें.
चाय-कॉफी का ज्यादा सेवनइन सब से अलग चाय-कॉफी के ज्यादा सेवन से भी आंखों के नीचे पफीनेस बढ़ जाती है. कॉफी में मौजूद कैफीन डिहाइड्रेशन बढ़ाने लगता है, वहीं बॉडी में पानी कम होने पर स्किन डल लगती है और पफीनेस बढ़ जाती है.
ऐसे में रोज 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद लें, ज्यादा नमक खाने और ज्यादा चाय-कॉफी पीने से भी बचें. ऐसा करने से आपको जल्दी फर्क महसूस हो सकता है.
यह भी पढ़ें- बच्चे के मुंह से बदबू क्यों आती है? Parenting Expert ने बताया बदबू आए तो जरूर करें ये 3 काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं