Chhat wala pankha kaise saaf karen : त्योहारों का मौसम आ गया है और घर में सफाई भी आपने शुरू कर दी होगी. अगर आपके घर के सभी पंखे बहुत ज्यादा गंदे हैं और आपको उनको खोलकर साफ करने की हिम्मत नहीं हो रही है, तो परेशान मत होइए. आपको पंखा साफ करने का बेहतरीन तरीका बता रहे हैं, जी हां आप बिना खोले ही सीलिंग पर लगे पंखे को एकदम चमका देंगे. अच्छी बात ये है कि आपको पंखे के ब्लेड खोलने की जरूरत तक नहीं होगी. आप घर में मौजूद कुछ आसान चीजों के जरिए पंखे को छत पर लगे हुए ही साफ कर सकते हैं और धूल नीचे भी नहीं गिरेगी.
पुरान तकिया ब्लेड पर लगा दें
घर में पुराने तकिए कवर हैं, जिन्हें आप फेंकने की सोच रहे हैं. आप उनका इस्तेमाल पंखे को साफ करने में कर सकते हैं. इससे धूल आपके बेड पर नहीं गिरेगी और चादर भी गंदी नहीं होगी.
कवर को पंखे के ब्लेड पर लगाएं
दीवार का पंखा साफ करना बेहद ही मुश्किल होता है. हर कोई चाहता है कि ऐसी ट्रिक मिल जाए जो मिनटों में पंखे के ब्लेड चमका दें. आप पुराने तकिए के खोल को पंखे के एक ब्लेड के ऊपर से कवर कर दें. फिर दोनों तरफ से कपड़े को ब्लेड के आसपास हल्के हाथ से दबाते हुए अपनी ओर खींचे. ऐसा करने पर ब्लेड पर जमी सारी धूल तकिए के खोल के अंदर आ जाएगी और वह नीचे फर्श पर नहीं गिरेगी. इस तकनीक से बाकी ब्लेड भी साफ कर लें. जब सभी पंखों की सफाई आप कर लें, तो तकिए के खोल को कमरे से बाहर ले जाकर झाड़ लें और फिर धो लें. अगर पंखे पर बहुत ज्यादा धूल जम गई है, तो यह तरीका बेहद कारगर है.

माइक्रोफाइबर कपड़े का करें इस्तेमाल
अगर आप पंखे की रोजाना सफाई करते हैं, तो माइक्रोफाइबर कपड़ा भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे ब्लेड के ऊपर रखकर बीच से किनारे की तरफ से साफ करें. कपड़े को ब्लेड के दोनों तरफ हल्के हाथ से पकड़कर सफाई करने से धूल इधर-उधर नहीं गिरेगी. अगर धूल के साथ हल्की चिकनाई भी जमा हो गई है,तो कपड़े को थोड़ा गीला करके साफ करें. ऐसे में कपड़ा अच्छी तरह से निचोड़ लें. ज्यादा गीले कपड़े का इस्तेमाल न करें, इससे साफ होने के बजाय और ज्यादा गंदा हो जाएगा.
झाड़ने वाली स्टिक का करें इस्तेमाल
अगर आपका पंखा बहुत ऊंचाई पर है और उसके ब्लेड तक पहुंचा नहीं जा रहा है तो किसी लंबी स्टिक का इस्तेमाल करें. इससे आपको बार-बार ऊपर नहीं चढ़ना पड़ेगा. झाड़न स्टिक को ब्लेड की ऊपरी और निचली सतह पर धीरे-धीरे चलाते हुए साफ करें. इससे धूल के कमरे में फैलने और फर्नीचर या फर्श पर कम गिरेगी, नहीं तो पूरे कमरे धूल फैल जाएगी.
चिकने और गंदे ब्लेड के लिए साबुन वाला पानी करें इस्तेमाल
अगर आपके पंखे रसोई के पास लगे हुए हैं, तो पंखे पर तेल और चिकनाई जमा हो सकती है. ऐसे में सूखे कपड़े से सफाई करने पर गंदगी पूरी तरह नहीं जाती है. एक कपड़े में थोड़ा सा हल्का बर्तन धोने वाला साबुन और पानी मिलाकर ब्लेड साफ करें. आप चाहे तो माइक्रोफाइबर कपड़े को इस घोल में हल्का गीला करके फिर अच्छी तरह निचोड़ लें. इसके बाद ब्लेड को धीरे-धीरे साफ करें. गंदगी हटाने के बाद साफ और हल्के गीले कपड़े से साबुन के निशान साफ कर दें. आखिर में सूखे कपड़े से ब्लेड पोंछ दें. इस बात ध्यान रखें कि पंखे पर सीधे पानी या साबुन का घोल न डालें. पानी या नमी को पंखे की मोटर, स्विच और बिजली से जुड़े हिस्सों तक ना पहुंचे.
पंखे की मोटर इस तरह करें साफ
पंखे के ब्लेड के अलावा मोटर की भी सफाई करें. इसे साफ करने के लिए सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े या मुलायम झाड़न का इस्तेमाल करें. मोटर वाले हिस्से में पानी या कोई सफाई का घोल डालने से बचें. बिजली से जुड़े हिस्सों में नमी पहुंचने पंखा खराब हो सकता है, इसलिए इससे बचें.
सप्ताह में एक बार जरूर करें पंखे की सफाई
अगर आप महीने में एक बार पंखा साफ करते हैं, तो अपना रूटीन बना लें और सप्ताह में एक बार पंखा जरूर साफ करें. अगर आप ऐसा करते हैं, तो पंखा ज्यादा गंदा नहीं होगा और बाद में आपको पंखे की सफाई करने में परेशानी भी नहीं आएगी.
यह भी पढ़ें- कान के अंदर पानी चला जाए तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें कान से पानी निकालने का सबसे आसान तरीका क्या है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं