विज्ञापन

क्या सच में पड़ जाती है एसी की आदत? जानिए बिना एसी के सर्वाइव करने की तरीके

Air Conditioner Side Effects: क्या आपको भी एसी की ऐसी आदत है कि आप इसके बिना रह नहीं पाते हैं. एसी के बाहर निकलते ही घबराहट और सांस फूलने लगती है तो आपको जान लेना चाहिए कि ये आपकी आदत नहीं है बल्कि आपका शरीर है जो आपको ऐसा करने पर मजबूर कर देता है.

क्या सच में पड़ जाती है एसी की आदत? जानिए बिना एसी के सर्वाइव करने की तरीके
क्या सच में एसी में रहने की आदत पड़ जाती है. Image Credit: AI

Air Condition Side Effects: गर्मी का आगाज हो गया है और इसी के साथ हमको हर समय बस एसी (Air Conditioner) की याद आती है. बाहर धूप को दूर से देखते ही उस गर्मी का एहसास हो जाता है. चिलचिलाती गर्मी के बारे में सोचते ही हम अंदर तक सिहर जाते हैं. इस बात में कोई शक नहीं है कि एसी आज के समय में हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. घर, ऑफिस, कार हो हमें हर जगह पर ठंडी हवा में रहने की आदत बन गई है. ऐसा लगता है कि एसी के बिना तो गुजारा ही नहीं है. आज एसी के बिना एक मिनट भी रहना मुश्किल लगता है. एसी से बाहर निकलते ही गर्मी में सांस फूलने लगती है, उलझन होती है और बेचैनी सी महसूस होने लगती है. इसे आम भाषा में एसी की आदत पड़ना कहा जाता है. क्योंकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस समय भी बिना एसी के ही रहते हैं. ऐसे में मन में सवाल उठता है कि क्या सच में शरीर एसी का आदी हो जाता है? या इसके पीछे हमारा दिमाग है जो हमको कहता है कि एसी नहीं है तो हम नहीं रह पाएंगे या फिर इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण है? तो चलिए जानते हैं कि एसी का हमारे शरीर पर क्या असर पड़ता है और इससे कैसे बचा जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या सच में एसी की आदत पड़ जाती है?

आपको बता दें कि एसी की आदत पड़ना कोई बीमारी नहीं है, बल्कि ये शरीर को किस टेंपरेचर में रहने की आदत पड़ गई है इस पर निर्भर करता है. जब आप लंबे समय तक ठंडी जगह पर बैठते हैं तो आपका शरीर उस एन्वायरमेंट के हिसाब से खुद को ढाल लेता है. ऐसे में जैसे ही आप बाहर गर्मी में निकलते हैं तो इस गर्मी और बदलाव को शरीर झेल नहीं पाता है और परेशानी महसूस होने लगती है. 

बाहर निकलते ही क्यों फूलती है सांस?

जब आप ठंडे से गर्म माहौल में जाते हैं तो ब्लड वेसल्स तेजी से फैलती हैं और सांस फूलने लगती है.
बॉडी को टेंपरेचर कंट्रोल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इस वजह से भी सांस फूलने और घबराहट होने की समस्या हो सकती है.
जिन लोगों को पहले से अस्थमा या सांस की समस्या है उनको दिक्कत ज्यादा महसूस होती है.

ये भी पढ़ें: टॉयलेट पेपर का करते हैं इस्तेमाल? हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने बताया किन बीमारियों का होता है खतरा

एसी का शरीर पर क्या असर पड़ता है?

Latest and Breaking News on NDTV
1. ड्राईनेस

एसी हवा की नमी को कम कर देता है, जिससे स्किन, आंखें और गला सूखने जैसी समस्या होने लगती है.

2. इम्युनिटी पर असर

जब आप लगातार एसी में रहते हैं तो बाहरी टेंपरेचर के लिए आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है. 

3. मसल्स और जोड़ों में दर्द

ठंडी हवा के कारण मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे दर्द और अकड़न जैसी समस्या भी हो सकती है.

4. सिरदर्द और थकान

कम वेंटिलेशन और ठंडी हवा के कारण कुछ लोगों को सिरदर्द और सुस्ती भी महसूस हो सकती है.

ये भी पढ़ें: AC में ज्यादा समय बिताने से हो सकती हैं ये 5 बड़ी हेल्थ प्रोब्लम्स, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?

कैसे बचें एसी की इस आदत से?

1. धीरे-धीरे आदत बदलें

आप एसी से सीधे निकलकर धूप में न जाएं, बल्कि पहले अपनी बॉडी को नॉर्मल टेंपरेचर पर लाएं उसके बाद बाहर निकलें. 

2. टेंपरेचर कंट्रोल मे रखें

अपने एसी का टेंपरेचर हमेसा 24–26°C पर ही रखें. ये तापमान सबसे बेहतर माना जाता है.

3. हाइड्रेशन बनाए रखें

एसी में रहते हैं तो पानी ज्यादा पिएं, जिससे शरीर ज्यादा डिहाइड्रेट न हो.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com