विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2020

Twitter CEO जैक डोर्सी ने किया खुलासा, बोले - 'हफ्ते में सिर्फ 7 बार खाना खाता हूं.'

ट्विटर के सीईओ डोर्सी विपश्यना ध्यान और इंटरमिटेंट फास्टिंग (रुक-रुक कर भोजन करना) भी करते हैं.

Twitter CEO जैक डोर्सी ने किया खुलासा, बोले - 'हफ्ते में सिर्फ 7 बार खाना खाता हूं.'
एक सप्ताह में सिर्फ 7 बार खाना खाता हूं : जैक डोर्सी
सैन फ्रांसिस्को:

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने अपने भोजन की आदतों का खुलासा करते हुए कहा कि वह सप्ताह में सात बार भोजन करते हैं, जिसमें केवल रात का खाना शामिल है. वायर्ड के साथ एक यूट्यूब साक्षात्कार में बुधवार को डोर्सी ने आगे कहा कि उनकी अजीब जीवनशैली की लंबी सूची में अन्य बाते भी शामिल हैं, जैसे लगभग प्रतिदिन बर्फ के पानी से स्नान करना.

ट्विटर के सीईओ डोर्सी विपश्यना ध्यान और इंटरमिटेंट फास्टिंग (रुक-रुक कर भोजन करना) भी करते हैं.

वह डिनर में मछली, चिकन, स्टीक्स और हरी सब्जियां लेते हैं.

मार्च के महीने में दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो मीठे में बैरीज और डार्क चॉकलेट लेते हैं. यही नहीं वो रोज दो घंटे मेडिटेशन (ध्यान) भी करते हैं.

हालांकि, उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वह बर्फ के पानी से स्नान करते हैं लेकिन प्रतिदिन नहीं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jack Dorsey, Twitter CEO, CEO Jack Dorsey, Twitter CEO Jack Dorsey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com