- नवरात्रि पर बनाएं यह फेस पैक.
- स्किन दिखेगी बेहद खूबसूरत.
- डेड स्किन सेल्स से मिलेगा छुटकारा.
DIY Facial: नवरात्रि पर पूजा-पाठ के साथ-साथ रात में गरबा और डांडिया का भी अपना ही मजा होता है. जब रात के समय चांदनी के नीचे चेहरा चमकता है तब तो समझिए नवरात्रि का अलग ही रंग छा जाता है. लेकिन, चेहरा चमकाने और निखार (Glow) के लिए स्किन केयर पर ध्यान भी तो देना ही होगा. नवरात्रि पर घर में कई फल आते हैं उन्हीं में से एक है अनार. आप अनार से फेशियल (Facial) भी कर सकती हैं जो पूरी तरह वीगन है और चेहरा निखारने के लिए एकदम परफेक्ट भी. जानिए किस तरह अनार से किया जाता है फेशियल.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
निखार के लिए अनार फेशियल | Pomegranate Facial For Glow
स्किन के लिए अनार अनेक तरीकों से फायदेमंद है. अनार का रस (Pomegranate Juice) लगाने पर धूप की किरणों से चेहरे को जो नुकसान पहुंचता है उससे फायदा मिलता है. इस फल में फ्री रेडिकल्स को दूर रखने के गुण होते हैं. चेहरे पर अनार एक अच्छे डिटॉक्सिफाइंग एजेंट की तरह काम करता है. इसे लगाने पर एक्ने की दिक्कत दूर होती है क्योंकि यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर है. साथ ही, अतिरिक्त तेल को स्किन से हटाने के लिए अनार को स्क्रब की तरह भी लगाया जा सकता है. इसके फायदे यहीं खत्म नहीं होते हैं, अनार एंटी-एजिंग गुणों के लिए भी जाना जाता है जो त्वचा से झुर्रियों और उम्र की लकीरों को हल्का करने में फायदेमंद है.
फेशियल का सबसे पहला स्टेप है क्लेंजिंग. चेहरे को साफ करने के लिए अनार का रस निकाल लें. इस रस में गुलाबजल मिलाएं और चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं. यह मिश्रण चेहरे को हाइड्रेट भी करेगा और स्किन पर जमी गंदगी को भी निकालेगा.
फेशियल का दूसरा स्टेप है स्क्रब. चेहरे को स्क्रब (Scrub) करने के लिए अनार के छिलके का इस्तेमाल करेंगे. इसके लिए अनार के छिलके को पीस लें. अब छिलके के पाउडर में अनार का रस मिला लें. इसमें एक चम्मच चावल का आटा भी डाला जा सकता है. उंगलियों में लेकर इस पेस्ट से चेहरे को स्क्रब करें. 1 से 2 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें.
लगाएं अनार का फेस पैक
अगला स्टेप है चेहरे पर फेस पैक (Face Pack) लगाना. अनार से फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में अनार के छिलके का पाउडर लेकर गुलाबजल और अनार का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. आप इसमें ओट्स का दूध या नारियल का दूध मिला सकते हैं. इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें. आपकी त्वचा निखर उठेगी.
World Heart Day: थोड़ी सी सावधानी और बचाव के साथ ही सही डाइट से रखें दिल की दिक्कतों को दूर
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
जाह्नवी कपूर व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में आईं नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं