- इस तरह दूर होगी पैरों की टैनिंग.
- साफ दिखने लगेंगे पांव.
- कालेपन से मिलेगा छुटकारा.
Foot Care: इसमें कोई दोराय नहीं कि पैर अलग-अलग कारणों से काले पड़ सकते हैं. कभी धूल-मिट्टी की परत जमने से तो कभी धूप में बहुत ज्यादा घूमने-फिरने से पैरों पर मैल नजर आने लगता है. अब हर हफ्ते पार्लर से पेडिक्योर कराने तो नहीं जाया जा सकता, ना ही महंगे ट्रीटमेंट्स पर ढेरों पैसे खर्च किए जा सकते हैं. ऐसे में घर की ही कुछ छोटी-मोटी लेकिन कमाल की चीजें काम आती हैं. पैरों की गंदगी (Black Foot) को दूर करने और इस फूट टैनिंग (Foot Tanning) को हटाने के लिए यहां कुछ घरेलू उपाय दिए गए हैं जो आपके पैरों को चमका देंगे.
World Heart Day: थोड़ी सी सावधानी और बचाव के साथ ही सही डाइट से रखें दिल की दिक्कतों को दूर
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
काले पैरों के घरेलू उपाय | Black Foot Home Remedies
आलू और नींबू- आलू और नींबू का रस पैरों के मैल का चुटकियों में सफाया कर सकता है.
- इन दोनों ही चीजों में ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं जो पैरों को साफ करके हैं और उनकी रंगत सुधारते हैं.
- इस्तेमाल के लिए आलू को घिसकर उसका रस निकाल लें.
- आलू के रस में बराबर मात्रा में नींबू का रस (Lemon Juice) मिला लें.
- इस मिश्रण को पैरों पर आधा घंटा लगाए रखने के बाद सादे पानी से धो लें.
- कटोरी में एक चम्मच चंदन का पाउडर लेकर एक चम्मच शहद उसमें मिला लें.
- इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर दोनों पैरों पर लगा लें.
- तकरीबन एक घंटा इस पेस्ट को पैरों पर लगाकर रखें.
- यह टैनिंग (Tanning) और कालापन दूर करने के लिए अच्छा है.
- इसे हफ्ते में 2 बार लगाया जा सकता है.
- एक चम्मच ओट्स लेकर अच्छे से कूट लें.
- इसमें एक चम्मच भरकर दही और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं.
- तीनों चीजों को आपस में मिला लें.
- पैरों पर इस मिश्रण को 30 से 40 मिनट लगाकर रखें.
- आखिर में सादे पानी से पैर धो लें.
- पैरों से टैनिंग हटाने के लिए 2 चम्मच बेसन में बराबर मात्रा में दही (Curd) मिला लें.
- इस पेस्ट में गुलाबजल भी मिलाया जा सकता है.
- पैरों पर हल्के हाथ से रगड़ते हुए इस पेस्ट को लगाएं.
- इसे पैरों पर 20 से 25 मिनट लगाकर रखें.
- अब पैर धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें.
Bone Health: इन 5 चीजों का सेवन हड्डियों के लिए नहीं होता अच्छा, आज से ही बना लें जरूरी दूरी
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
जाह्नवी कपूर व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में आईं नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं