विज्ञापन

Trendy Kurti Designs: इस सीजन स्टाइलिश लुक के लिए ट्राई करें ये 8 ट्रेंडी कुर्ती डिजाइन्स, हर मौके पर आएंगी काम

Latest Kurti Designs For Women: अगर आप इस सीजन स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो ए-लाइन, अनारकली, स्ट्रेट कट, हाई-लो समेत ये 8 कुर्ती डिजाइन्स आपके हर मौके के फैशन को खास बना सकते हैं.

Trendy Kurti Designs: इस सीजन स्टाइलिश लुक के लिए ट्राई करें ये 8 ट्रेंडी कुर्ती डिजाइन्स, हर मौके पर आएंगी काम
डिजाइन की कुर्ती आपके लुक को मिनटों में स्टाइलिश बना सकती है
ndtv

मानसून में कुर्ती एक ऐसा आउटफिट है जो हर लड़की की वॉर्डरोब का जरूरी हिस्सा बनते जा रहा है. अगर लड़की कॉलेज, ऑफिस, शादी या फेस्टिवल, दोस्तों के साथ आउटिंग पर जा रही है तो सही डिजाइन की कुर्ती आपके लुक को मिनटों में स्टाइलिश बना सकती है. अगर आप भी इस सीजन में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो आप यहां 8 ट्रेंडी कुर्ती डिजाइन्स जानिए. यह सभी कुर्ती फैशन में भी हैं और एक बार पहनने में भी बेहद आरामदायक हैं.

ए-लाइन कुर्ती (A-Line Kurti Designs)

Latest and Breaking News on NDTV

इस सीजन की सबसे बेहतरीन आउटफिट 'ए-लाइन' कुर्ती (A-Line Kurti) है. यह आउटफिट ऊपर से हल्का टाइट और नीचे की तरफ फ्लेयर्ड होता है. यह लगभग हर बॉडी टाइप पर अच्छा लगता है और ऑफिस से लेकर कैजुअल आउटिंग तक आसानी से पहना जा सकता है.

अनारकली कुर्ती (Anarkali Kurti Designs)

Latest and Breaking News on NDTV

अगर आपको ट्रेडिशनल और रॉयल लुक पसंद है तो अनारकली कुर्ती (Anarkali Kurti) बेहतरीन विकल्प है. इसका घेरदार डिजाइन त्योहार, शादी या फैमिली फंक्शन में बेहद खूबसूरत दिखाई देता है.

स्ट्रेट कट कुर्ती (Straight Cut Kurti Designs)

Latest and Breaking News on NDTV

सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए स्ट्रेट कट कुर्ती (Straight Cut Kurti) हमेशा ट्रेंड में रहती है. इसे पैंट, लेगिंग या पलाजो के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: सावन-रक्षाबंधन पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये लेटेस्ट और ट्रेंडी Mehndi Designs, देखें Photos

हाई-लो कुर्ती (High Low Kurti Designs)

Latest and Breaking News on NDTV

हाई-लो कुर्ती (High Low Kurti) का फ्रंट हिस्सा छोटा और पीछे का हिस्सा लंबा होता है. यह मॉडर्न लुक देती है और कॉलेज या दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए शानदार विकल्प है.

अंगरखा स्टाइल कुर्ती (Angrakha Style Kurti Designs)

Latest and Breaking News on NDTV

क्रॉस-ओवर पैटर्न और डोरी वाले डिजाइन की अंगरखा कुर्ती (Angrakha Style Kurti) इंडो-वेस्टर्न लुक देती है. इसे पहनकर आपका स्टाइल सबसे अलग नजर आता है.

फ्रंट स्लिट कुर्ती (Front Slit Kurti Designs)

Latest and Breaking News on NDTV

फ्रंट स्लिट कुर्ती (Front Slit Kurti) इन दिनों काफी पसंद की जा रही है. इसे ट्राउजर, जींस या सिगरेट पैंट के साथ पहनकर स्मार्ट और ट्रेंडी लुक पाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: World Emoji Day 2026: 90% लोगों को गलत पता होता है इन Emoji का मतलब, आज जान लें

शर्ट स्टाइल कुर्ती (Shirt Style Kurti Designs)

Latest and Breaking News on NDTV

शर्ट कॉलर और बटन वाले डिजाइन की यह कुर्ती प्रोफेशनल और स्टाइलिश लुक देती है. ऑफिस वियर के लिए यह सबसे पसंदीदा डिजाइनों में से एक मानी जाती है.

फ्लेयर्ड कुर्ती (Flared Kurti Designs)

Latest and Breaking News on NDTV

फ्लेयर्ड कुर्ती (Flared Kurti) का चौड़ा घेर इसे बेहद आकर्षक बनाता है. इसे हल्की ज्वेलरी और एथनिक फुटवियर के साथ पहनकर आप किसी भी खास मौके पर शानदार लुक पा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: 90% पैरेंट्स करते हैं ये 4 गलती, Pediatrician ने बताया छोटे बच्चे को किस पोजीशन में और कैसे सुलाना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trendy Kurti, Trendy Kurti Styling, Fashion Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com