जींस हमारी वॉर्डरोब का एक ऐसा जरूरी हिस्सा है, जिसे हम ऑफिस, कॉलेज, शॉपिंग, ट्रिप या दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जैसे लगभग हर मौके पर पहनना पसंद करते हैं. इसकी आरामदायक फिटिंग और स्टाइलिश लुक इसे हर उम्र के लोगों की पहली पसंद बनाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एक ही जींस को बार-बार पहनने से उसकी फिटिंग खराब हो जाती है या वो ढीली हो जाती है. क्या आपकी भी अलमारी में कोई ऐसी जींस रखी है? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है.
अब आपको इसकी फिटिंग ठीक करवाने के लिए किसी टेलर के पास नहीं जाना पड़ेगा. यहां कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं, जो घर बैठे जींस की फिटिंग में सुधार कर सकते हैं. जानें क्या करना होगा.

लूज जींस को घर पर ही बिना काटे फाड़े कैसे टाइट करें?
क्यों ढीली हो जाती है जींस?
जींस का कपड़ा लगातार पहनने, बार-बार धोने और खिंचाव की वजह से थोड़ा ढीला पड़ सकता है. समय के साथ फैब्रिक अपनी मूल शेप खोने लगता है, जिससे जींस पहले जैसी फिट नहीं लगती.
लूज जींस को टाइट करने का आसान तरीका
ठंडा पानी कुछ फैब्रिक को सिकुड़ने और अपनी पुरानी शेप के करीब आने में मदद कर सकता है. चलिए जानते हैं ठंडे पानी का इस्तेमाल कैसे करना होगा,
- एक बाल्टी या बड़ा टब लें.
- अब इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी भर दें.
- अब इस पानी में खूब सारे बर्फ के टुकड़े डाल दें.
- जब पानी ठंडा हो जाए, उसमें अपनी जींस को अच्छे से डूबा दें.
- 20 से 30 मिनट बाद जींस को बाहर निकालें.
- हल्के हाथों से पानी निकालकर, इसे छांव में सूखा दें.
- पूरी तरह सूखने के बाद जींस पहनकर देखें.
- कई लोगों को इससे फिटिंग में फ़र्क महसूस हो सकता है.
इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया के 5 Gut Health ट्रेंड्स जिनसे डॉक्टर भी रहते हैं दूर, जान लें सच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं