विज्ञापन

Gardening Tips: मिट्टी, सीमेंट या प्लास्टिक... आपके पौधों के लिए कौन सा गमला रहेगा सबसे अच्छा, जानिए यहां

बाजार और नर्सरी में मिट्टी, सीमेंट और प्लास्टिक के कई तरह के गमले उपलब्ध हैं, लेकिन हर गमले की अपनी अलग खूबियां और कमियां होती हैं. आइए जानते हैं पौधों के लिए कौन सा गमला अच्छा रहेगा.

Gardening Tips: मिट्टी, सीमेंट या प्लास्टिक... आपके पौधों के लिए कौन सा गमला रहेगा सबसे अच्छा, जानिए यहां
मिट्टी, प्लास्टिक या सीमेंट पौधों के लिए कौन सा गमला अच्छा?
Photo Credit: NDTV

Clay Pot vs Cement Pot vs Plastic Pot: अधिकतर लोगों को घर में पौधे लगाने का शौक होता है. इससे घर की खूबसूरती बढ़ती है और वातावरण भी ताजगी भरा बना रहता है. हालांकि, पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए केवल पानी, धूप और खाद ही जरूरी नहीं होती है. बल्कि इसके लिए सही तरह का गमला चुनना भी बेहद जरूरी होता है. बाजार और नर्सरी में मिट्टी, सीमेंट और प्लास्टिक के कई तरह के गमले उपलब्ध हैं, लेकिन हर गमले की अपनी अलग खूबियां और कमियां होती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके पौधों के लिए किस तरह का गमला सबसे बेहतर रहेगा. आइए जानते हैं...

1. मिट्टी का गमला 

गार्डनिंग में अधिकतर लोग मिट्टी के गमलों का इस्तेमाल करते हैं. मिट्टी से बने होने की वजह से इनमें छोटे-छोटे छिद्र होते हैं, जिससे हवा और नमी का आदान-प्रदान आसानी से हो जाता है. यही कारण है कि इनमें पानी भी बैलेंस रहता और जड़ों को पर्याप्त हवा मिलती है. हालांकि, हालांकि, मिट्टी के गमलों में नमी जल्दी निकल जाती है, इसलिए गर्मियों में पौधों को बार-बार पानी देने की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में मिट्टी के गमले उन पौधों के लिए अच्छे माने जाते हैं जिन्हें ज्यादा नमी की जरूरत नहीं होती और जिनकी मिट्टी सूखी रहनी चाहिए.

Add image caption here

Add image caption here

2. सीमेंट के गमले

अगर आप घर के बाहर या बालकनी में पौधे लगाने के लिए मजबूत गमला ढूंढ रहे हैं, तो सीमेंट के गमले आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. ये गमले काफी मजबूत होते हैं, इसलिए तेज हवा चलने पर भी इनके गिरने की संभावना कम रहती है. साथ ही, इन पौधों में लंबे समय तक नमी बनी रहती, जिससे ऐसे पौधों को फायदा मिलता है. खासतौर से जिन्हें ज्यादा पानी की जरूरत होती है. हालांकि, सीमेंट के गमले काफी भारी होते हैं, इसलिए इन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसाान नहीं होता.

3. प्लास्टिक के गमले

महंगे गमलों के मुकाबले देखा जाए तो प्लास्टिक के गमले काफी किफायती और सुविधाजनक माने जाते हैं. ये हल्के होते हैं, इसलिए इन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह भी रखा जा सकता है. साथ ही, इनमें नमी लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती. हालांकि, इन गमलों में पोर्स नहीं होते हैं जिससे हवा का आना-जानाा काफी कम होता है और नमी भी लंबी बनी रहती है. 

कौन सा गमला रहेगा अच्छा?

आपकी जानकारी के लिए बना दें कि मिट्टी के गमले जड़ों तक हवा पहुंचाने में मदद करते हैं, वहीं सीमेंट के गमले मजबूती देते हैं. प्लास्टिक के गमलों की बात करें तो ये हल्के, सस्ते और इस्तेमाल में सुविधाजनक होते हैं. ऐसे में पौधों के लिए सही गमले का चुनाव पौधे की जरूरतों और देखभाल को देखकर करना चाहिए. साथ ही किसी वायरल ट्रेंड के चक्कर में गमला न चुनें, इससे पौधोंं को नुकसान पहुंच सकता है. गमले चुनने के लिए आप ये समझें कि  पौधे को कितनी नमी, हवा और जगह की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: माली ने कहा नींबू का पौधा लगाते समय डाल दें यह 2 रुपये की सफेद चीज, फ‍िर लद जाएगा नींबू से

यह भी पढ़ें: 8 हफ्तों में घर पर टमाटर कैसे उगाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया टमाटर के पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के लिए क्या करे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gardening Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com