Oral Health: दांतों की सही तरह से देखरेख ना करने पर दांतों में सड़न हो सकती है. दांत की सड़न (Tooth Cavity) के कारण दांतों से जुड़ी और भी कई दिक्कतें शुरू हो सकती हैं, जैसे दांतों में दर्द होना, मसूड़ों से खून आना, मसूड़ों की सूजन, दांतों का पीला पड़ना और मुंह से बदबू आना आदि. ऐसे में अगर आप भी दांतों की सड़न या दांतों की कैविटी से परेशान हैं तो यहां जानिए घर की कौनसी चीजें इस सड़न से छुटकारा दिलाने में कारगर हो सकती हैं. इन चीजों को आजमाना आसान है और इनका असर भी कमाल का नजर आता है.
बालों में कंघी करने से जुड़ी इन 5 गलतियों के कारण झड़ने लगते हैं बाल, सिर पर दिखता है गंजापन
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दांत की सड़न के घरेलू उपाय | Tooth Cavity Home Remedies
लहसुनदांतों की सड़न कम करने और इस सड़न से होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए लहसुन (Garlic) का इस्तेमाल किया जा सकता है. दांतों की सड़न पर लहसुन के एंटीबायोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का कमाल का असर दिखता है. इससे इंफेक्शन भी कम होता है. इस्तेमाल के लिए लहसुन को कूटकर इसमें नमक मिलाएं. इस पेस्ट को सड़न वाले दांत पर कुछ देर रखने के बाद मुंह को धोकर साफ कर लें.
लौंग का तेलसिर्फ लहसुन ही नहीं बल्कि लौंग का तेल भी दांतों की सड़न को कम करने में कारगर हो सकता है. एनेस्थेटिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर लौंग का तेल नर्व्स को आराम देता है, मांसपेशियों को कुछ देर के लिए सुन्न भी कर देता है जिससे दांत के दर्द (Toothache) से इंस्टेंट आराम मिल जाता है.
नमक का पानी है सबसे अच्छानेचुरल एंटीसेप्टिक की तरह नमक के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. नमक का पानी दांतों की सड़न के कारण होने वाली सूजन को कम करने में भी कारगर होता है. एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच भरकर नमक डालें और इस पानी से कुछ देर तक कुल्ला करें. दांतों की अच्छी सफाई होगी और सड़न कम होने में असर दिखेगा सो अलग.
हल्दी का पेस्टदांतों की सड़न दूर करने में हल्दी के पेस्ट (Turmeric Paste) का असर दिख सकता है. हल्दी का पेस्ट बनाने के लिए थोड़ी हल्दी में पानी या फिर सरसों का तेल मिलाएं और पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट से दांतों को साफ करें. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर इस पेस्ट से दांतों की अच्छी सफाई होती है और सड़न कम होने में असर दिखता है. औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी दर्द को खींचने का भी काम करती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं