विज्ञापन

​झुलसती गर्मी में भी हरे-भरे रहेंगे आपके पौधे, बस आज़माएं ये आसान देसी नुस्खे

चिलचिलाती गर्मी में हम तो एसी कूलर का सहारा लेकर बच जाते हैं, लेकिन हमारी बालकनी और छत में रखे छोटे-छोटे पौधे इस गर्मी को झेल नहीं पाते और सूखने लगते हैं. अगर आप भी अपने पौधों को हरा-भरा रखना चाहते हैं, तो अपनाएं ये आसान उपाय.

​झुलसती गर्मी में भी हरे-भरे रहेंगे आपके पौधे, बस आज़माएं ये आसान देसी नुस्खे
पौधों को सूखने से कैसे बचाएं. (Image Shutterstock)

देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में हम सभी खुद को सेहतमंद रखने और गर्मी से बचने के लिए एसी, कूलर और ठंडे ड्रिंक का सहारा ले रहे हैं. हमारी छत और बालकनी में रखे छोटे-छोटे पौधों की हालत भी खराब हो रही है. तेज धूप और लू के कारण अक्सर गमले के पौधे सूख जाते हैं या उनकी पत्तियां पीली पड़कर गिरने लगती हैं. ​कई बार तो लोग सुबह-शाम पानी भी देते हैं, फिर भी दोपहर की तपिश पौधों को झुलसा देती है. अगर आपके घर के पौधे भी इस गर्मी में बेजान हो रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बस इन आसान घरेलू उपाय अपना कर उन्हें इस गर्मी से बचा सकते हैं. 

गर्मी में पौधों को हरा-भरा और फ्रेश रखने के उपाय- 

​1. मल्चिंग- 

​गर्मियों में गमले की मिट्टी बहुत जल्दी सूख जाती है. पानी डालने के कुछ ही घंटों बाद मिट्टी कड़क हो जाती है. इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है मल्चिंग.

​क्या करें- गमले की मिट्टी के ऊपर सूखी पत्तियां, नारियल के छिलके, लकड़ी का बुरादा या फिर छोटे-छोटे पत्थर बिछा दें.

​फायदा- ऐसा करने से सूरज की सीधी धूप मिट्टी पर नहीं पड़ती और मिट्टी की नमी लंबे समय तक बनी रहती है. इससे आपको बार-बार पानी देने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

छत में पौधों को सूखने से बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय. (Image NDTV) 

​2. पानी देने का समय- 

​आपने देखा होगा कि कई लोग धूप तेज होने पर पौधों में पानी डाल देते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है. गर्म मिट्टी में पानी डालने से जड़ें सड़ सकती हैं.

​क्या करें- पौधों को हमेशा सुबह सूरज निकलने से पहले या फिर शाम को सूरज ढलने के बाद पानी दें.

​3. ग्रीन नेट- 

​अगर आपके पौधे ऐसी जगह रखे हैं जहां दिनभर तेज धूप आती है, तो उनकी जगह बदलना जरूरी है.

​क्या करें- अगर मुमकिन हो तो गर्मियों के लिए पौधों को बालकनी या ऐसी जगह शिफ्ट कर दें जहां सिर्फ सुबह की हल्की धूप आती हो.

अगर पौधे छत पर हैं और उन्हें हटाना मुश्किल है, तो आप ऊपर एक ग्रीन नेट लगा सकते हैं. यह नेट धूप से पौधों को झुलसने से बचाएगी. 

​खास टिप्स-

  • ​गर्मियों में पौधों की कटाई-छंटाई करने से बचें. इस मौसम में पौधों को बढ़ने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है. इसलिए उन्हें आराम से बढ़ने दें, 
  • पानी हमेशा गमले की जड़ों में दें और साथ ही स्प्रे बोतल से पत्तियों पर भी थोड़ा छिड़काव करें. इससे पौधों को ठंडक मिलती है.

ये भी पढ़ें-  चूहों को किचन से बिना मारे कैसे भगाएं? आटे में मिलाकर रख दें यह एक चीज, दुम दबाकर भागेंगे Rats

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
सीनियर सब एडिटर
दिल से फूडी हूं! इटेलियन, चाइनीज और इंडियन फूड्स खाना ही नहीं उनके बारे में जानना और बात करना भी पसंद है. नए स्वाद और फूड की तलाश का जुनून हर समय रहता... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gardening At Home, Gardening Tips For Flowers, Plants At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com