विज्ञापन

इस मानसून वीकेंड पर घर में लगाएं ये 5 पवित्र पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी पॉजिटिविटी

अगर आप भी इस वीकेंड कुछ अच्छा और सकारात्मक करना चाहते हैं, तो घर में कुछ शुभ पौधे लगाना एक शानदार विकल्प हो सकता है. मान्यता है कि ये पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि सकारात्मक एनर्जी और सुख-समृद्धि का भी प्रतीक माने जाते हैं.

इस मानसून वीकेंड पर घर में लगाएं ये 5 पवित्र पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी पॉजिटिविटी
पवित्र पौधे
file photo

बारिश का मौसम न सिर्फ गर्मी से राहत लेकर आता है, बल्कि पेड़-पौधों के लिए यह मौसम बहुत ही अच्छा रहता है. बारिश का मौसम में बाहर हरियाली बढ़ने लगती है, मिट्टी की खुशबू मन को सुकून देती है और घर को भी थोड़ा प्रकृति के करीब लाने का मन करता है. अगर आप भी इस वीकेंड कुछ अच्छा और सकारात्मक करना चाहते हैं, तो घर में कुछ शुभ पौधे लगाना एक शानदार विकल्प हो सकता है. मान्यता है कि ये पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि सकारात्मक एनर्जी और सुख-समृद्धि का भी प्रतीक माने जाते हैं. चलिए आपको बताते हैं बारिश के मौसम में घर पर कौन से पौधे लगाने सबसे अच्छे रहेंगे.

मानसून के इस सुहाने मौसम में घर में तुलसी, शमी, अपराजिता, हरसिंगार और मनी प्लांट जैसे 5 पवित्र और शुभ पौधे लगाएं. ये पौधे घर में पॉजिटिविटी लाते हैं.

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र माना जाता है. कहा जाता है कि घर में तुलसी लगाने से सकारात्मक एनर्जी बनी रहती है और वातावरण शुद्ध होता है. मानसून का मौसम तुलसी लगाने के लिए भी अनुकूल माना जाता है.

शमी का पौधा

वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में शमी के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है. माना जाता है कि यह पौधा घर में सौभाग्य और समृद्धि लाने का प्रतीक है. इसकी देखभाल भी अपेक्षाकृत आसान होती है.

अपराजिता का पौधा

नीले और सफेद रंग के खूबसूरत फूलों वाला अपराजिता पौधा घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ शुभता का प्रतीक माना जाता है. इसकी बेल बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ती है और घर को प्राकृतिक आकर्षण देती है.

हरसिंगार (पारिजात)

सुबह जमीन पर बिखरे हरसिंगार के फूल किसी भी बगीचे को खास बना देते हैं. धार्मिक महत्व रखने वाला यह पौधा घर के वातावरण को शांत और सुकूनभरा बनाने में मदद करता है.

मनी प्लांट

मनी प्लांट लंबे समय से सुख-समृद्धि और सकारात्मकता से जुड़ा माना जाता है. इसे घर के अंदर या बालकनी में आसानी से लगाया जा सकता है. मानसून में इसकी ग्रोथ भी अच्छी होती है.

यह भी पढ़ें:- Monsoon Home Care: दीवारों पर फफूंद लग गई, फंगस को रोकने के 5 आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- पौधे रहेंगे कीड़े-मकौड़ों से दूर, ऐसे करें चॉक का इस्तेमाल, महिला ने बताया कमाल का हैक

यह भी पढ़ें:- बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, छोटे गमलों से भी बन जाएंगे बड़े और शानदार, देखकर रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें:- खाली पड़ी बालकनी रेलिंग बन सकती है मिनी गार्डन, ये 5 आसान DIY आइडियाज बदल देंगे लुक, हरियाली के साथ घर दिखेगा और भी खूबसूरत

यह भी पढ़ें:- रोज जिम नहीं गई फिर भी घटाया 18 किलो वजन, 18 साल की लड़की ने शेयर किया फिटनेस सीक्रेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Plants At Home, Monsoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com