महिलाओं के चेहरे पर हल्के बाल होना आम बात है. लेकिन कई महिलाओं की शिकायत होती है कि उनके चेहरे, खासकर ठुड्डी पर हर थोड़े दिनों में काले और मोटे बाल आने लगते हैं. ऐसे में उन्होंने बार-बार थ्रेडिंग या वैक्सिंग करनी पड़ती है. अगर आप भी इन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. हार्मोन और गट हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने चेहरे के अनचाहे बालों को कम करने के 2 असरदार तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
वीडियो में हार्मोन और गट हेल्थ कोच बताती हैं, महिलाओं के शरीर में भी एंड्रोजन नाम का हार्मोन पाया जाता है. ये हार्मोन पुरुषों और महिलाओं दोनों में होते हैं. जब महिलाओं के शरीर में एंड्रोजन का स्तर बढ़ जाता है, तो ठुड्डी पर, अपर लिप्स पर या चेहरे के दूसरे हिस्सों पर घने, काले और मोटे बाल आने लगते हैं. इस समस्या को हिर्सुटिज्म कहा जाता है. ऐसे में इन अनचाहे बालों को कम करने के लिए एंड्रोजन लेवल को कम करना जरूरी है. इसके लिए आप 2 नेचुरल तरीके आजमाकर देख सकती हैं.
नंबर 1- मेथी, दालचीनी और स्पीयरमिंट की हर्बल चायमनप्रीत कालरा के मुताबिक, चेहरे के अनचाहे बालों को कम करने के लिए आप एंटी-एंड्रोजन चाय बनाकर पी सकते हैं. इसके लिए-
- सबसे पहले एक बर्तन में एक कप पानी गर्म कर लें. इसमें आधा छोटी चम्मच मेथी दाना और एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाएं.
- पानी को कुछ देर उबालें. इसके बाद पानी को छानकर एक कप में डाल लें.
- अब, इसमें स्पीयरमिंट टी का टी बैग डालें.
- कुछ देर बाद टी बैग निकालकर अलग कर दें. अब, आप इसे हल्का गुनगुना ही पी सकते हैं.
एक्सपर्ट के मुताबिक, मेथी में ऐसे गुण होते हैं जो एंड्रोजन हार्मोन के असर को कम करने में मदद कर सकते हैं. वहीं, दालचीनी शरीर में इंसुलिन के काम करने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है और स्पीयरमिंट टी में भी एंटी एंड्रोजन गुण होते हैं. ऐसे में इन तीनों चीजों से तैयार हर्बल टी बनाकर पीने से आपको एंड्रोजन हार्मोन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
नंबर 2- स्पीयरमिंट ऑयलइससे अलग मनप्रीत कालरा स्पीयरमिंट ऑयल का इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं. इसके लिए आप अपने मॉइस्चराइजर में स्पीयरमिंट ऑयल की दो बूंदें मिलाकर रोज शाम के समय इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. हार्मोन और गट हेल्थ कोच बताती हैं, इससे भी एंड्रोजन के असर को कम करने और चेहरे पर बालों की ग्रोथ घटाने में मदद मिल सकती है.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- शादी से पहले चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए क्या लगाएं? एक्सपर्ट ने बताया चुकंदर से उबटन बनाने का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं